फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress unitedly did Satyagraha in Satna against Rahul Gandhi's loss of Parliament membership

Rahul Gandhi: सतना में कांग्रेस ने एकजुट होकर किया सत्याग्रह, भाजपा और केंद्र सरकार पर उठाए सवाल

Sun, 26 Mar 2023 08:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 Mar 2023 08:39 PM IST
सार

सतना में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को सिविल लाइन स्थित गांधी प्रतिमा के पास धरना दिया। ‘लोकतंत्र बचाओ’ के बैनर तले धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई को भाजपा और केंद्र सरकार का दमन चक्र करार दिया।

विज्ञापन
Congress unitedly did Satyagraha in Satna against Rahul Gandhi's loss of Parliament membership
धरने पर बैठे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद पार्टी सत्याग्रह की राह पर चल पड़ी है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सतना में भी एकजुटता दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा है। रविवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के पास बैठ कर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। विरोध-प्रदर्शन के दौरान खेमों में बंटी सतना कांग्रेस राहुल गांधी के मुद्दे एकजुट और एक मंच पर नजर आई।

विज्ञापन


लोकतंत्र बचाओ बैनर तले दिया धरना
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को सिविल लाइन स्थित गांधी प्रतिमा के पास धरना दिया। ‘लोकतंत्र बचाओ’ का स्लोगन लिखे बैनर के साथ धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ हुई कार्रवाई को भाजपा और केंद्र सरकार का दमन चक्र करार दिया है। उन्होंने कहा कि सच से भागने वाली सरकार चाहे कुछ भी कर ले, लेकिन हम (कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता) डरेंगे नहीं। इससे पहले शनिवार को सर्किट हाउस चौराहे पर विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के साथ विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झूमा-झटकी हुई थी।
विज्ञापन




सालों बाद एक साथ दिखे कई चेहरे
राहुल गांधी के मुद्दे पर खेमों में बंटी कांग्रेस एकजुट नजर आई। ऐसा नजारा वर्षों बाद कांग्रेस के मंच पर नजर आया है जब अलग-अलग गुटों में बंटे कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता एक साथ बैठे। प्रदर्शन के दौरान जहां पूर्व डिप्टी स्पीकर डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ मंच पर दिखे। वहीं, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, कल्पना वर्मा और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर सिंह तोमर, महासचिव धर्मेश घई, जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा और शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद भी नजर आए। हालांकि कई चेहरे फिर भी नहीं दिखे, लेकिन जितने लोग दिखे वे सालों पहले ही एक साथ नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा उर्मिला त्रिपाठी, सविता अग्रवाल, अशरफ अली बाबा, अमित अवस्थी सन्नू, रावेंद्र सिंह मिथलेश, पुष्कर सिंह तोमर, रवींद्र सेठी, पीडी अग्रवाल, अजय सोनी, संजू अग्रवाल, रितेश त्रिपाठी, शिवशंकर गर्ग, देवेंद्र तिवारी, हरदेव यादव, राहुल सिंह, उमाकांत चतुर्वेदी, बबलू चूली, प्रदीप समदरिया, निखिल सिंह तिवारी, अनवर मिर्जा, आनंद मिश्रा और डॉ. योगेंद्र सिंह आदि में धरने में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed