फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress's reaction on MP's budget: Former CM Kamal Nath said, this budget is misleading and again cheating the public

MP के बजट पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया:पूर्व सीएम कमलनाथ बोले यह जनता को गुमराह और फिर से धोखा देने वाला बजट 

Wed, 09 Mar 2022 02:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 09 Mar 2022 02:32 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने 2022-23 का बजट विधानसभा में बुधवार को पेश किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उसे जनता को गुमराह करने वाला और फिर से धोखा देने वाला बताया। 

विज्ञापन
Congress's reaction on MP's budget: Former CM Kamal Nath said, this budget is misleading and again cheating the public
कमलनाथ ने एमपी के बजट को बताया गुमराह करने वाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने 2022-23 का बजट विधानसभा में बुधवार को पेश किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उसे जनता को गुमराह करने वाला और फिर से धोखा देने वाला बताया। 

विज्ञापन

कमलनाथ ने कहा कि बजट में कागजी आंकड़े और प्रावधान बनाना बहुत सरल है। इसका क्रियान्वयन कितना हुआ। उन्हाेंने सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि यह बता सकते हैं कि कितने नवजवानों को रोजगार मिलेगा, आज छात्रावासों की क्या स्थिति है, आज फीस देने, बिजली बिल के क्या हालात हैं। इन सब बातों का बजट में कोई जिक्र नहीं है। आज मध्य प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। सरकार के इस बजट से और परेशान होगा। 

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल की तुलना में हर बजट का सरकार को हिसाब देना होता है। कृषि क्षेत्र में क्या उपलब्धियां हैं। यह बजट फिर से एक झूठ और फरेब का पुलिंदा है। बजट में बताया गया कि यह प्रावधान किया है। पिछले साल भी प्रावधान किया था। उस प्रावधान का कितना उपयोग हुआ, कितनी बेरोजगारी घटी, आज क्यों खाद्य और बीज के दाम बढ़े। यह जनता को गुमराह करने का और जनता को फिर से धोखा देने का बजट है। अगले साल के बजट में साफ हो जाएगा कि कितना बड़ा धोखा हमारे प्रदेश के हर वर्ग को दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें प्रदेश सरकार ने बुधवार को विधानसभा में 2022-23 का कुल 2 लाख 79 हजार 237 करोड़ का बजट पेश किया। इसमें 55 हजार 111 करोड़ का अनुमानित राजकोषीय घाटा बताया है। बजट में कोई भी नया कर नहीं लगाया है और मौजूदा करों में भी कोई दर नहीं बढ़ाई गई है। सरकार ने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 13 प्रतिशत अधिक राजस्व वसूली का अनुमान लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed