फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   congress mla sanjay pathak in bjp

एमपी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

Mon, 31 Mar 2014 08:29 AM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 31 Mar 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
congress mla sanjay pathak in bjp

हमका अइसा वइसा न समझो भैया, हम बड़े काम की चीज- बॉलीवुड गीत वाली यह कॉलरटोन पिछले कई दिनों से मध्य प्रदेश में विजयराघौगढ़ से कांग्रेसी विधायक संजय पाठक के मोबाइल पर सुनाई दे रही थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने तो उनकी इस कॉलर टोन को अनदेखा कर दिया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है। संजय पाठक का भाजपा प्रवेश पक्का हो गया है। सोमवार को सुबह सवा नौ बजे वह मुख्यमंत्री निवास पर प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


संजय पाठक ने अमर उजाला से बातचीत में इस संभावना से इनकार किया है कि खजुराहो से चुनाव लड़ रहे नागेंद्र सिंह के स्थान पर उन्हें मौका मिल सकता है। संजय पाठक ने कहा कि यह संभावना एक लाख फीसदी गलत है। नागेंद्र सिंह उनके लिए वरिष्ठ और सम्माननीय नेता हैं। वह खजुराहो चुनाव में नागेंद्र सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे और उनकी जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। भाजपा हलकों में भी माना जा रहा है कि संजय पाठक के आने से नागेंद्र सिंह की स्थिति मजबूत हुई है।
विज्ञापन


संजय पाठक इस बात का भी खंडन करते हैं कि उन्होंने खजुराहो से टिकट मांगा था। लेकिन कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि संजय पाठक खजुराहो से राजा पटेरिया को टिकट दिलाए जाने के खिलाफ थे। राजा पटेरिया को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव मोहन प्रकाश का करीबी माना जाता है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राजा पटेरिया को टिकट दिलाने में मोहन प्रकाश और सत्यव्रत चतुर्वेदी की भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संजय पाठक ने कांग्रेस के प्रमुख क्षत्रपों के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए कहा था कि पांच-छह बड़े नेता मिलकर प्रदेश में कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर रहे हैं। दरअसल संजय पाठक को पिछले विधानसभा चुनाव में भी घेरने के पूरे प्रयास किए गए थे। जहां दिग्विजय सिंह ने संजय पाठक के विरोधी फीरोज अहमद को उतारा था वहीं महाकौशल में कमलनाथ भी उन्हें बढ़ते नहीं देखना चाहते थे।


कांग्रेस के आंतरिक सूत्रों का कहना है कि संजय पाठक के आर्थिक संसाधनों का इस्तेमाल करने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उन्हें महत्वाकांक्षी बना दिया, लेकिन वे महत्वाकांक्षाएं पूरी करने में विफल रहे। कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को देखते हुए कई पीढ़ियों से कांग्रेसी संजय पाठक जैसे नेताओं का जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed