{"_id":"5e22b6b98ebc3e4b2427b4ab","slug":"congress-mla-munnalal-goyal-sits-on-dharna-against-kamalnath-government-ask-him-to-fulfill-promises","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक, उठाई ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक, उठाई ये मांग
Sat, 18 Jan 2020 01:11 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
कांगेस विधायक मुन्नालाल गोयल
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के एक कांग्रेस विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि सरकार को चुनावी घोषणापत्र में किए वादों को पूरा करना चाहिए। इस विधायक का नाम मुन्नालाल गोयल है। वह भोपाल में राज्य विधानसभा के बाहर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
मुन्नालाल गोयल ने कहा, 'यह हमारे चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वादों की याद दिलाने के लिए है। मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है जिसमें उनसे वादों को पूरा करने के लिए कहा लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसी कारण मैं यहां धरने पर बैठा हूं।' यह पहली बार नहीं है जब कमलनाथ सरकार का विरोध हो रहा है।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Congress MLA Munnalal Goyal sits on dharna outside Assembly in Bhopal. He says, "This is to remind govt of promises made in our poll manifesto. I wrote to the Chief Minister asking to fulfil the promises but nothing happened. That is why I am sitting here". pic.twitter.com/lZxY27dpfa
— ANI (@ANI) January 18, 2020
विज्ञापन
इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह सरकार के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं। 19 सितंबर, 2019 को लक्ष्मण सिंह ने भोपाल में कहा था, 'हम राज्य में किसानों से किया कर्जमाफी का वादा पूरा करने में सफल नहीं रहे हैं। राहुल गांधी को किसानों से माफी मांगनी चाहिए और उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि कर्जमाफी में कितना समय लगेगा। इससे उन किसानों के बीच अच्छा संदेश जाएगा जो नाराज हैं।'
वहीं 11 अक्तूबर, 2019 को भिंड में लोगों को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा था, 'किसानों का कर्ज पूरी तरह से माफ नहीं किया गया है। केवल 50 हजार रुपये का कर्ज माफ किया गया है जबकि हमने कहा था कि दो लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा। दो लाख रुपये तक के कर्ज को माफ किया जाना चाहिए।'
