{"_id":"63ea170f4f766537840f39e2","slug":"congress-mla-manoj-chawla-got-bail-from-mp-high-court-in-fertilizer-loot-case-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: हाई कोर्ट ने कांग्रेस विधायक मनोज चावला को दी राहत, खाद लूट कांड में मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: हाई कोर्ट ने कांग्रेस विधायक मनोज चावला को दी राहत, खाद लूट कांड में मिली जमानत
Mon, 13 Feb 2023 04:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 13 Feb 2023 04:25 PM IST
सार
आलोट के सहकारी खाद गोदाम पर खाद लूट के मामले में 10 अक्टूबर 2022 को मनोज चावला और उनके साथियों पर मामला दर्ज हुआ था। लूट का मामला दर्ज होने के बाद से विधायक मनोज चावला फरार चल रहे थे। अब कोर्ट ने उन्हें राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक मनोज चावला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के आलोट विकासखंड की सहकारी सोसाइटी से खाद लूट के मामले में बीते कुछ दिनों से जेल में बंद कांग्रेस विधायक मनोज चावला को जमानत मिल गई है। विधायक चावला को जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जमानत दी है। पहले विधायक चावला ने अग्रिम जमानत याचिका पेश की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद विधायक चावला आठ जनवरी को खुद न्यायालय में पेश हुए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया था। बाद में आलोट पुलिस उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आई थी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 10 अक्टूबर 2022 को आलोट के सहकारी खाद गोदाम पर खाद लूट के मामले में मनोज चावला और उनके साथियों पर लूट का मामला दर्ज हुआ था।
लूट का मामला दर्ज होने के बाद से विधायक मनोज चावला फरार चल रहे थे। इस वजह से पुलिस ने उनकी संपत्ति कुर्क करने के लिए जानकारी जुटाना शुरू कर दी थी। इस बीच विधायक चावला ने जनप्रतिनिधियों के विशेष न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका पेश की थी। लेकिन वह खारिज हो गई थी। उसके बाद वह खुद न्यायालय में पेश हुए थे।
विज्ञापन
