फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress leaders met Computer Baba in jail, Digvijay Singh did not reach

कंप्यूटर बाबा से कांग्रेसी नेताओं ने जेल में की मुलाकात, नहीं पहुंचे दिग्विजय सिंह

Mon, 09 Nov 2020 02:52 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 09 Nov 2020 02:52 PM IST
सार

कंप्यूटर बाबा पर गोशाला की भूमि कथित तौर पर अवैध रूप से हथियाने के हैं आरोप, इसे ढहाने गए जिला प्रशासन का विरोध करने पर रविवार को बाबा की हुई थी गिरफ्तारी...

विज्ञापन
Congress leaders met Computer Baba in jail, Digvijay Singh did not reach
कंप्यूटर बाबा - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

इंदौर जिला प्रशासन की अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी है। इसी बीच कथित तौर पर अवैध निर्माण गिराने में अवरोध डालने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कंप्यूटर बाबा से कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। हालांकि, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपनी व्यस्तताओं के कारण उनसे मिलने नहीं पहुंच सके। उन्होंने कंप्यूटर बाबा की गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले से की गई कार्रवाई बताया है। ध्यान रहे कि शिवराज सिंह सरकार में राज्यमंत्री रहे कंप्यूटर बाबा ने विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस का हाथ थाम लिया था और उसके पक्ष मेंं जमकर प्रचार भी किया था।

विज्ञापन

कौन हैं कंप्यूटर बाबा

लोगों के लिए कौतूहलपूर्ण नाम के स्वामी कंप्यूटर बाबा हिंदू संत हैं। उनका असली नाम नामदेव दास त्यागी है, लेकिन अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रति विशेष रुचि के कारण वे अपने भक्तों के बीच 'कंप्यूटर बाबा' के नाम से विख्यात हैं। दिगंबर अखाड़े के संत कंप्यूटर बाबा अपनी अध्यात्मिक यात्रा के साथ-साथ राजनीतिक संबंधों के कारण भी चर्चा के केंद्र में रहते हैं। पर्यावरण के प्रति अपना विशेष अनुराग रखने के कारण भी वे लोगों के बीच बहुत सम्मान की दृष्टि से देखे जाते हैं।

वर्तमान में वे 'मां नर्मदा, मां क्षिप्रा, मां मंदाकिनी ट्रस्ट' के चेयरमैन हैं। 2018 में वे शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पूर्व उन्होंने शिवराज सिंह सरकार का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। उन्होंने चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में जमकर प्रचार भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा में क्यों आए

वर्तमान में मध्यप्रदेश की दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर उपचुनावों के कारण राज्य का सियासी माहौल गर्म है। इसी बीच, इंदौर जिला प्रशासन नेे आरोप लगाया है कि कंप्यूटर बाबा ने गोशाला की जमीन का अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया और गोशाला की 46 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा भी कर लिया। इसी आरोप पर कार्रवाई करते हुए इंदौर विकास प्राधिकरण ने रविवार को कंप्यूटर बाबा द्वारा निर्मित अवैध निर्माण ढहा दिया। कथित तौर पर इस प्रकार लगभग पांच करोड़ रुपये मूल्य की 20 हजार वर्ग फीट जमीन मुक्त कराई गई है। जिला प्रशासन की यह कार्रवाई सोमवार को भी जारी है।

विज्ञापन

कंप्यूटर बाबा को भेजा जेल

अवैध निर्माण गिराते समय विरोध करने के आरोप में इंदौर जिला प्रशासन ने कंप्यूटर बाबा पर कार्रवाई करते हुए उन्हें आईपीसी की धारा 151 के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद सियासी माहौल काफी गर्म हो चुका है और मध्यप्रदेश के कई शीर्ष कांग्रेस नेता उनसे मिलने पहुंचे हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कंप्यूटर बाबा पर की गई कार्रवाई को बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed