फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress leaders joining BJP is a strategy to make Modi PM again says mp Deputy CM Gadish Deora

MP News: कांग्रेसियों का भाजपा में आना मोदी को फिर से पीएम बनाने की रणनीति, डिप्टी सीएम देवड़ा बोले

Sat, 09 Mar 2024 04:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 09 Mar 2024 04:07 PM IST
सार

Khandwa News: कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से कहा कि यह प्रक्रिया निरंतर चल रही है। कांग्रेस के बहुत सारे साथी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भाजपा के प्रति हिंदुस्तान की जनता का अपार उत्साह है और पीएम मोदी के प्रति अटूट विश्वास है।

विज्ञापन
Congress leaders joining BJP is a strategy to make Modi PM again says mp Deputy CM Gadish Deora
पमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा खंडवा पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा शनिवार सुबह खंडवा जिले पहुंचे। जहां उन्होंने मूंदी नगर स्थित मांधाता विधायक नारायण पटेल के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। जिसके बाद वे खंडवा विधायक कंचन तनवे के निवास पर भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा दिल्ली के सिंहासन पर बैठाने की रणनीति है। बता दें कि शनिवार सुबह कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत 13 नेता भाजपा में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन


दिल्ली के सिंहासन पर मोदी को बैठाने चल रहे ये सब कार्यक्रम
कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से कहा कि यह प्रक्रिया निरंतर चल रही है। कांग्रेस के बहुत सारे साथी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भाजपा के प्रति हिंदुस्तान की जनता का अपार उत्साह है और पीएम मोदी के प्रति अटूट विश्वास है। मोदी प्रधानमंत्री के रूप में दिल्ली के सिंहासन पर बैठेंगे, इसी सिलसिले में यह सब कार्यक्रम चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed