फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress leader sajjan singh verma demanded gwalior and indore should be renamed on rani laxmibai and ahilyabai

डिमांड: मप्र के दो शहरों के नाम बदलने की मांग की, कांग्रेस नेता बोले- लक्ष्मीबाई और अहिल्याबाई के नाम पर हों ग्वालियर-इंदौर के नाम

Sun, 20 Jun 2021 05:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 20 Jun 2021 05:12 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा मध्यप्रदेश के दो शहरों को महिला स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर और इंदौर का नाम स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई और देवी अहिल्याबाई के नाम पर रखा जाए। 

विज्ञापन
Congress leader sajjan singh verma demanded gwalior and indore should be renamed on rani laxmibai and ahilyabai
सज्जन सिंह वर्मा, कांग्रेस नेता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने मध्यप्रदेश के दो शहरों के नाम बदलने की मांग कर सियासी हलचल बढ़ा दी। सज्जन सिंह वर्मा ने रानी लक्ष्मीबाई और देवी अहिल्या बाई के नाम पर  ग्वालियर और इंदौर शहर का नाम रखने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि स्कूल के पाठ्यक्रम में फ्रीडम फाइटर्स के साथ देशद्रोहियों के नाम भी शामिल किए जाने चाहिए। इंदौर में पत्रकारों से बात करते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि देश के लिए अपने प्राण त्याग देने वालों का ही नहीं बल्कि देशद्रोहियों के नाम भी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने चाहिए। ताकि बच्चे देशद्रोहियों के बारे में भी जान सके। 

विज्ञापन


सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि ग्वालियर का नाम रानी लक्ष्मी बाई और इंदौर का नाम देवी अहिल्याबाई के नाम पर रखा जाना चाहिए। रानी लक्ष्मीबाई और उनके खिलाफ साजिश करने वाले देशद्रोहियों के बारे में भी पाठ्यक्रम में शामिल की जानी चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'इंदौर शहर का नाम बदलकर देवी अहिल्याबाई नगर होना चाहिए और कांग्रेस इसके लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजेगी।'
विज्ञापन


विवादित बयान देकर फंसे थे वर्मा
गौरतलब है कि कुछ समय पहले कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा विवादित बयान देने को लेकर फंस गए थे। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल किए जाने पर कहा था कि जब लड़कियां 15 साल में प्रजनन लायक हो जाती हैं तो शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है। जब लड़कियों की शादी की उम्र पहले से 18 साल तय है तो इसमें बदलाव की क्या जरूरत है। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी आलोचना की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed