कमलनाथ का शिवराज सरकार पर तीखा हमला, बोले- भाजपा के डीएनए में खोट, इस बात को जनता तक पहुंचाना है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के मद्देनजर राज्य में सियासत भी चरम पर है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने राज्य की भाजपा शासित शिवराज सरकार पर तीखा हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार की नीतियों से सूबे की जनता पूरी तरह से परेशान हो चुकी है। अब जनता बदलाव चाहती है।
उन्होंने कहा, "कांग्रेस का डीएनए क्या है? कांग्रेस की नीति है, संविधान है, नीयत है, वो (भाजपा) बोल सकते हैं, बात कर सकते हैं, भाषण दे सकते हैं, उनके (भाजपा) डीएनए में खोट है, ये बात हमें जनता तक पहुंचानी है।" कांग्रेस नेता ने यह बात शुक्रवार को राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान कही।
Congress ka DNA ka kya hai? Congress ki neeti hai, samvidhan hai, neeyat hai. Woh (BJP) bol sakte hain, baat kar sakte hain, bhashan de sakte hain, Unke (BJP) DNA mein khot hai, yeh baat humein janta tak pahunchani hai: Kamal Nath, Congress, in MP's Bhopal, yesterday pic.twitter.com/ghTGVvbarc
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 16, 2018
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी डीएनए को लेकर काफी हंगामा हुआ था। एकबार फिर 'डीएनए' शब्द राजनीति में प्रवेश कर चुका है। इससे पहले, बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक बयान में डीएनए शब्द का इस्तेमान किया था। पीएम के इस बयान के बाद इस शब्द पर खूब सियासत गरमाई थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमान कमलनाथ के हाथों में सौंपी थी। उनके अध्यक्ष बनने के बाद सूबे के कई जिलों और शहरों के अध्यक्ष भी बदले गए। राज्य में पिछले 15 सालों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
