फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress leader Digvijaya Singh attacks on RSS chief Mohan Bhagwat statments 'All Indians share same DNA

बयान पर बवाल: आरएसएस प्रमुख की टिप्पणी पर दिग्विजय सिंह का तंज, तो क्या भागवत और ओवैसी का डीएनए एक है ?

Thu, 08 Jul 2021 10:00 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 08 Jul 2021 10:00 AM IST
सार

सीहोर में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से पूछे जाने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मोहन भागवत और ओवैसी पर तंज कसा। 

विज्ञापन
Congress leader Digvijaya Singh attacks on RSS chief Mohan Bhagwat statments 'All Indians share same DNA
दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता, कांग्रेस - फोटो : PTI

विस्तार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के सभी भारतीय का डीएनए एक समान वाले बयान पर सियासत जारी है। ओवैसी के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर हिंदुओं और मुसलमानों का डीएनए एक ही है, तो धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने का क्या फायदा है? 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून बनाने की क्या जरूरत थी? तो इसका मतलब है कि मोहन भागवत और ओवैसी का डीएनए भी एक ही है। सीहोर में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से पूछे जाने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मोहन भागवत के बयान पर यह बात कही। 

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बीते दिन गाजियाबाद में एक कार्यक्रम में कहा था कि यदि कोई हिन्दू कहता है कि मुसलमान यहां नहीं रह सकता है, तो वो हिन्दू नहीं है। लिंचिंग विवाद पर मोहन भागवत ने कहा कि गाय एक पवित्र जानवर है, लेकिन जो इसके नाम पर दूसरों को मार रहे हैं, वो हिन्दुत्व के खिलाफ हैं। इसके अलावा मोहन भागवत ने कहा था कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है, चाहे वो किसी भी धर्म का हो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed