फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress Leader Digvijay Singh targeted Jyotiraditya Scindia and BJP

दिग्विजय सिंह ने साधा सिंधिया पर निशाना, कहा- उनके जाने से कांग्रेस जीवित हो गई

Sun, 23 Aug 2020 04:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 23 Aug 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Congress Leader Digvijay Singh targeted Jyotiraditya Scindia and BJP
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर अपने पुराने साथी ज्योतिरादित्य सिंधिया को निशाने पर लिया है। दिग्विजय ने कहा कि सिंधिया को कांग्रेस ने क्या नहीं दिया, लेकिन उन्होंने अपने स्वार्थ के लिए पहले मध्यप्रदेश में सरकार गिरा दी और अब कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिंधिया के जाने से चंबल संभाग में कांग्रेस जीवित हो गई है। 

विज्ञापन


दिग्विजय ने रविवार को ग्वालियर में सिंधिया के पुराने भाषणों के वीडियो जारी किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिंधिया को सबकुछ दिया। वह पार्टी छोड़कर जाएंगे इसकी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास का एक प्लेटफॉर्म होता है। वह कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। राजनीति में भी कुछ मर्यादाएं होती हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि सिंधिया को राहुल और प्रियंका का खास माना जाता था और वह पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस को ही निशाना बना रहे हैं। दिग्विजय ने भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर भी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में पंडाल लगाने की अनुमति नहीं है। लेकिन, भाजपा के लोग पंडाल लगा सकते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा का हिंदुत्व क्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed