{"_id":"61b6d2d5b28ee4645d3f3bc2","slug":"congress-leader-digvijay-singh-invites-comedians-kunal-kamra-and-munawar-faruqui-for-a-comedy-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: शर्त इतनी है कि कॉमेडी का विषय 'दिग्विजय सिंह' होगा, कांग्रेस नेता ने कॉमेडियन कुणाल और फारुकी को भेजा न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: शर्त इतनी है कि कॉमेडी का विषय 'दिग्विजय सिंह' होगा, कांग्रेस नेता ने कॉमेडियन कुणाल और फारुकी को भेजा न्योता
Mon, 13 Dec 2021 10:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:27 AM IST
सार
दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर दोनों को शो का न्योता दिया है। कहा है कि कॉमेडी का विषय दिग्वियज सिंह होगा। इस पर आरएसएस को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुनव्वर फारुकी के शो विवादित कॉमेडी के आरोप के चलते लगातार रद्द हो रहे हैं। बेंगलुरू में भी उनके शो को रद्द कर दिया गया। इस बीच दोनों कॉमेडियन को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का साथ मिला है। दिग्विजय सिंह ने दोनों कॉमेडियन को भोपाल में कॉमेडी शो का न्योता भेजा है।
विज्ञापन
इसको लेकिर दिग्वियज सिंह ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा है- मैं तुम दोनों कुणाल कामरा और मुनव्वर फारुकी के लिए भोपाल में शो का आयोजन करूंगा। सारी जिम्मेदारी मेरी होगी। केवल शर्त यह है कि कॉमेडी का विषय दिग्विजय सिंह होगा। इस पर तो संघियों(आरएसएस) को ऐतराज नहीं होगा। डरो मत। टाइम और तारीख बताओ। तुम्हारी सभी शर्तें मंजूर हैं।
विज्ञापन
लगातार रद्द हो रहे शो
फारुकी और कुणाल कामरा को इन दिनों बड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पिछले महीने बेंगलुरू में मुनव्वर फारुकी के शो को हिंदू संगठनों के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया था। वहीं सरकार की आलोचना के चलते कुणाल कामरा के शो को भी रद्द कर दिया गया। इस साल की शुरुआत में फारुकी को इंदौर में जेल भी जाना पड़ा था।
विज्ञापन
