{"_id":"5c63ce05bdec224bc356f486","slug":"congress-leader-and-former-mla-mohan-singh-bundela-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : कांग्रेस नेता और धार के पूर्व विधायक मोहन सिंह बुंदेला का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : कांग्रेस नेता और धार के पूर्व विधायक मोहन सिंह बुंदेला का निधन
Wed, 13 Feb 2019 03:34 PM IST
आसिम खान
भाषा, धार
भाषा, धार
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 13 Feb 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
मोहन सिंह बुंदेला
- फोटो : social Media
कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक मोहन सिंह बुंदेला का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बुंदेला लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने बुधवार सुबह मध्य प्रदेश के धार जिला स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं।
विज्ञापन
बुंदेला 1985 से 1990 तक धार विधानसभा सीट से विधायक रहे। वह तत्कालीन अर्जुन सिंह मंत्रिमंडल के नेतृत्व वाली सरकार में संसदीय सचिव भी रहे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुंदेला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
बुंदेला धार जिला को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष सहित कई पदों पर रहे। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार दोपहर धार के नौगांव से निकलेगी।
विज्ञापन
