फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress in MP works on Soft Hindutva for upcoming elections

दिग्विजय सिंह का एलान, कांग्रेस सत्ता में आई तो बनाएगी राम पथ

Wed, 12 Sep 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 12 Sep 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
Congress in MP works on Soft Hindutva for upcoming elections
दिग्विजय सिंह

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों को अब कुछ ही महीने का वक्त रह गया है। ऐसे में सभी दल मतदाताओं को लुभाने के लिए हर तरह की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस भी अब चुनावों में जीत के लिए पूरी तरह जुट गई है। इसके लिए कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व के एजेंडे पर काम कर रही है। प्रदेश में इन दिनों कांग्रेस द्वारा भगवान राम, गाय और मंदिरों पर बड़ी घोषणाएं की जा रही हैं। पार्टी के कई नेता इन मुद्दों पर बात कर रहे हैं। पार्टी के ही वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी मंगलवार को एक बड़ा एलान किया।

विज्ञापन


सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो रामपथ और नर्मदा पथ का निर्माण कराएगी। सिंह ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना रामपथ बनाने का वादा पूरा नहीं किया लेकिन हम लोग (कांग्रेस) प्रदेश की आखिरी सीमा तक इसे बनाएंगे। सिंह ने आगे कहा कि नर्मदा परिक्रमा के समय उन्होंने पथ बनाने की आवश्यकता को महसूस किया। ताकि जो भी लोग नर्मदा यात्रा पर निकलें उन्हें सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


भाजपा गाय पर राजनीति करती है

कांग्रेस ये कई बार कह चुकी है कि भाजपा गाय पर राजनीति करती है। लेकिन अब कांग्रेस गाय पर ही बड़े दावे कर रही है। हाल की में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो 23 हजार ग्राम पंचायतों में एक-एक गौशाला का निर्माण कराया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा गाय पर राजनीति करती है लेकिन गाय के लिए कुछ नहीं करती। प्रदेश में गायों की हालत बहुत खराब है। रोजाना सैंकड़ों गायों की मौत हो रही है। लेकिन कांग्रेस सत्ता में आने के बाद उन्हें गौशाला तक पहुंचाएगी। ताकि वह किसी भी सड़क दुर्घटना से बच सकें। प्रदेश की गौशालाओं की हालत भी बहुत खराब है, उसे भी ठीक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed