{"_id":"5b6d59084f1c1b6e118b8543","slug":"congress-formed-election-committee-ahed-of-madhya-pradesh-assembly-election-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश चुनाव 2018: कांग्रेस ने कसी कमर, कमलनाथ-सिंधिया सहित 25 सदस्यीय समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश चुनाव 2018: कांग्रेस ने कसी कमर, कमलनाथ-सिंधिया सहित 25 सदस्यीय समिति गठित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
kamalnath-jyotiraditya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरी तरह से कमर कस चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने आज आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रदेश चुनाव समिति का पुनर्गठन किया। प्रदेश चुनाव समिति में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने 32 लोगों के नामों को मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि इसके मद्देनजर जल्द ही प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आयोजित की जायेगी जो विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन का काम शुरू कर देगी।
प्रदेश चुनाव समिति को हर सीट से कम से कम तीन नाम अंतिम सूची में केंद्र को भेजने हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो नामों पर अंतिम मुहर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति लगायेगी। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सितंबर अंत तक अपने सभी उम्मीदवार घोषित कर सकती है ताकि उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिए ज्यादा से ज्यादा समय मिल सके। पार्टी सभी विधायकों को दोबारा टिकट देने का मन भी बना चुकी है।
कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत द्वारा जारी बयान के मुताबिक चुनाव समिति में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, डॉ. विजयलक्ष्मी साधो, राजमणि पटेल, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, इंद्रजीत पटेल, सत्यव्रत चतुर्वेदी, आरिफ अकील, गोविंद सिंह, सुंदर लाल तिवारी, मीनाक्षी नटराजन, सज्जन सिंह वर्मा, उमंग सेंगर, महेंद्र जोशी, गोविंद सिंह राजपूत के अलावा वरिष्ठ नेता राम निवास रावत, बाला बच्चन, सुरेंद्र चौधरी और जीतू पटवारी (सभी कार्यकारी अध्यक्ष) आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश चुनाव समिति में कांग्रेस ने सभी वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के साथ ही वरिष्ठ नेताओं का भी ध्यान रखा है। कांग्रेस कोशिश में जुटी है कि विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के सभी गुटों को एकजुट किया जाये ताकि भाजपा को लगातार चौथी बार प्रदेश की सत्ता में आने से रोका जा सके।