फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress delegation meets DGP: Arun Yadav said that criminals should be punished, but by marking FIR, it is not appropriate

DGP से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल: अरुण यादव बोले- अपराधियों पर कार्रवाई हो, लेकिन चिन्हित कर FIR उचित नहीं

Wed, 13 Apr 2022 05:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 13 Apr 2022 05:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के खरगोन और सेंधवा में रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद सरकार के एक्शन पर भी सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने सरकार पर चिन्हित कर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने डीजीपी को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Congress delegation meets DGP: Arun Yadav said that criminals should be punished, but by marking FIR, it is not appropriate
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन और सेंधवा में रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद सरकार के एक्शन पर भी सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने सरकार पर चिन्हित कर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने डीजीपी को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को डीजीपी सुधीर सक्सेना से मुलाकात की। इसके बाद अरुण यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इंटेलिजेंस फैल्योर के चलते खरगोन सहित अन्य हिंसक घटनाएं प्रदेश में हुईं। प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति ठीक नहीं है। यादव ने कहा कि प्रदेश में दोहरी काननू व्यवस्था कैसे चलेगी? उन्होंने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच करके कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही कहा कि अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो, लेकिन चिन्हित करके एफआईआर हो यह उचित नहीं है। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद, नेता जेपी धनोपिया समेत अन्य कांग्रेस के नेता शामिल थे। 
विज्ञापन

 
बता दें खरगोन और बड़वानी के सेंधवा में रामनवमी के जुलूस पर पत्थराव किया गया। इसके बाद आगजनी की घटना भी हुई। दोनों घटना में पुलिसकर्मियों समेत 20 से ज्यादा लोग घायल हुए। इसके बाद सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए दोषियों को चिन्हित कर उनके अवैध घर और दुकान तोड़ने की कार्रवाई की। इस मामले में बुधवार तक 70 दंगाइयों को जेल भेजा गया है और 20 से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed