फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress candidate dies after losing civic election from madhya pradesh nikay chunav 2022

MP Elections 2022: कांग्रेस प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत, निर्दलीय उम्मीदवार ने 14 वोट से दी शिकस्त

Mon, 18 Jul 2022 10:07 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 10:07 AM IST
सार

हार के बाद सदमे में आए कांग्रेस प्रत्याशी की मौत

विज्ञापन
Congress candidate dies after losing civic election from madhya pradesh nikay chunav 2022
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में हुए निकाय चुनाव के रविवार को परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। इसी बीच रीवा से दुख भरी खबर सामने आई है। हार का गम नहीं झेल पाने की वजह से एक प्रत्याशी की जान चली गई। कांग्रेस के टिकट पर वार्ड नंबर 9 से प्रत्याशी हरिनारायण गुप्ता ने चुनाव लड़ा था। हरिनारायण को निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने 14 मतों से पराजित कर दिया। बताया गया है कि चुनाव हारने के बाद वो सदमे में चले गए और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। हरिनारायण गुप्ता कांग्रेस पार्टी के हनुमना मंडलम अध्यक्ष थे। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर काबिज हुई है। यहां तक नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद में कांग्रेस ने भाजपा को टक्कर देते हुए कई जगह अच्छा प्रदर्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीवा की वार्ड 9 से कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण अपनी जीत से आश्वस्त थे। निकाय चुनाव में जीत के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। निर्दलीय प्रत्याशी से 14 वोट से हारने के बाद परेशान हो उठे। उनकी मौत के बाद से घर में कोहराम मच गया है। साथ ही समर्थकों का भी दुखी हो गए है।
विज्ञापन


ये कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते थे और पिछले 15 साल से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। चुनाव परिणाम के दौरान उनके सीने में अचानक दर्द उठने लगा था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें रीवा के लिए रेफर कर दिया। मऊगंज एसडीओपी नवीन दुबे के मुताबिक, कांग्रेस नेता की मौत हार्टअटैक आने से मौत हुई है। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि  पार्टी के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की। उनकी बदौलत ही हनुमना में पार्टी की स्थिति काफी मजबूत है। 40 साल के हरिनारायण गुप्ता अध्यक्ष पद के भी प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। हनुमना से कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed