फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress activist hoisted indian flag on RSS offices

कांग्रेसियों को संघ ने लगाया तिलक, चाय-बिस्कुट से स्वागत

Tue, 23 Feb 2016 05:45 AM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 05:45 AM IST
विज्ञापन
Congress activist hoisted indian flag on RSS offices

मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के दफ्तरों पर तिरंगा फहराने को लेकर सोमवार को कांग्रेसजनों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। हालांकि इंदौर में संघ पदाधिकारियों की सहमति के बाद कांग्रेसियों ने संघ कार्यालय पर तिरंगा फहराया। बाद में संघ दफ्तर में कांग्रेसियों को चाय बिस्कुट का मजा लेने का भी मौका मिला।

विज्ञापन


इंदौर में संघ कार्यालय पर तिरंगा फहराने के लिए बड़ी तादाद में कांग्रेसजन एकत्रित होने लगे थे। पुलिस का भी जबरदस्त इंतजाम था। कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया, लेकिन बाद में संघ की अनुमति के बाद चुनिंदा कांग्रेसी संघ कार्यालय गए, जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक प्रकाश सोलापुरकर के साथ मिलकर तिरंगा फहराया।

विज्ञापन

कांग्रेसियों का तिलक लगाकर स्वागत

Congress activist hoisted indian flag on RSS offices

संघ के पदाधिकारियों ने कांग्रेसियों का तिलक लगाकर स्वागत भी किया। संघ के विभाग कार्यवाह दिलीप जैन ने कहा कि संघ कार्यालय सभी के लिए खुला है। कांग्रेसियों के स्वागत के लिए हमने कार्यालय में कालीन बिछवाई है।

स्वयंसेवकों का कहना है कि राष्ट्रध्वज को पूरे सम्मान से फहराए जाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की न केवल मदद करेंगे, बल्कि उनका स्वागत भी करेंगे। भोपाल में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा तिरंगा लेकर रैली के साथ समिधा कार्यालय पहुंचे। इसी तरह उज्जैन में भी कांग्रेसजनों की पुलिस के साथ झड़प हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed