{"_id":"65e69286b58dcac5d70c7537","slug":"confusion-about-bjp-candidate-rahul-lodhi-from-damoh-lok-sabha-seat-ex-cm-uma-bharti-told-truth-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दमोह लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी को लेकर हुई गफलत, पूर्व सीएम उमा भारती ने बताया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दमोह लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी को लेकर हुई गफलत, पूर्व सीएम उमा भारती ने बताया सच
Tue, 05 Mar 2024 09:03 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 05 Mar 2024 09:03 AM IST
सार
मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स कर लिखा- दमोह लोकसभा से राहुल लोधी को भाजपा का टिकट मिलने से मुझे बहुत खुशी हुई। लेकिन, यह मेरे बड़े भाई के बेटे राहुल नहीं हैं।
विज्ञापन
उमा भारती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह लोकसभा सीट के लिए राहुल सिंह को भाजपा ने अपना प्रत्यासी बनाया है। लेकिन, घोषणा के बाद से उनके नाम को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई थी। कहा जा रहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह को टिकट दिया गया है, लेकिन इस भ्रम को खुद उमा भारती ने दूर कर दिया है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स कर लिखा- दमोह लोकसभा से राहुल लोधी को भाजपा का टिकट मिलने से मुझे बहुत खुशी हुई। लेकिन, यह मेरे बड़े भाई के बेटे राहुल नहीं हैं, इनसे मेरे भाई के परिवार का कोई रिश्ता नहीं है। लेकिन, यह राहुल लोधी भी मुझे अपने बड़े भाई के बेटे राहुल की ही तरह प्रिय हैं। दमोह के राहुल लोधी कांग्रेस से विधायक बने थे और फिर यह भाजपा में लाए गए। अब यह लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं, यह दमोह से प्रचंड मतों से जीतेंगे, मेरी शुभकामनाएं इनके साथ हैं।
विज्ञापन
दरअसल, जिस समय राहुल सिंह को टिकट मिलने की जानकारी सामने आई थी, उस समय लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी को टिकट मिली है। यह स्थिति दोनों के नाम एक जैसे होने के कारण बनी थी, अब इसे उमा भारती ने दूर कर दिया है।
विज्ञापन
