मुसीबत: वर्क फ्राॅम होम से बढ़ी पति-पत्नी के बीच कलह, तलाक तक जा पहुंचा रिश्ता
वर्क फ्रॉम होम के दौरान पति -पत्नी के बीच कलह की स्थिति बन रही है। इस दौरान मारपीट और विवाद इतना बढ़ता जा रहा है कि मामला कोर्ट तक पहुंच रहा है। भोपाल की फैमिली कोर्ट में अभी तक 13 ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। जिसकी कॉउंसलिंग की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में लोगों का वर्क कल्चर बदल गया है। देश और दुनिया में घरों से काम करने का प्रचलन बढ़ गया है। काम के साथ-साथ लोग परिवार के साथ भी सुखद समय बिता रहे हैं। लेकिन इसका दूसरा पहलू भी निकलकर सामने आ रहा है। घर से काम करने के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद भी बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं पति -पत्नी के बीच मारपीट और विवाद इतना बढ़ता जा रहा है कि मामला कोर्ट तक पहुंच रहा है। भोपाल की फैमिली कोर्ट में अभी तक 13 ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। फैमिली कोर्ट की काउंसलर ने बताया कि पति के वर्क फ्रॉम होम के कारण महिलाओं को मारपीट का सामना करना पड़ा। इस कारण महिलाओं ने तलाक का प्रकरण लगाया है। ऐसे एक दर्जन से ऊपर मामलों की फैमिली कोर्ट में काउंसलिंग चल रही है। कुछ मामलों में घर से काम कर रही महिलाओं को पति काम छोड़कर घर देखने के लिए दबाव बना रहे हैं। तो वहीं पति का आरोप है काम के दौरान पत्नी इतना विवाद खड़ा करती है जिससे वे परेशान हो जाते हैं और लड़ाई शुरू हो जाती है।
फैमिली कोर्ट की काउंसलर्स ने बताया कि कोर्ट में ऐसे प्रकरण पहुंचे हैं, जिसमें वर्क फ्रॉम होम के दौरान पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ और मामला तलाक तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि वर्क फ्रॉम होम के कारण दोनों को ही दोहरी जिम्मेदारी निभाना पड़ रही है। इस दौरान पति घर पर काम कर रही महिलाओं को काम छोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं, जबकि महिलाएं दोहरी जिम्मेदारी निभा रही हैं। इसके बाद भी उन्हें ससुराल वाले और पति के द्वारा की जा रही घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ रहा है। कोर्ट भी यह मान रहा है कि यह वर्तमान परिस्थितियों की वजह से उपजा विवाद है जिसे काउंसलिंग से दूर किया जा सकता है।
महिला सहकर्मी से बात की तो हो गया विवाद
वर्क फ्रॉम होम के दौरान पति महिला सहकर्मी को समझा रहा था। उसी दौरान पत्नी कमरे में पहुंच गई। इस पर महिला सहकर्मी ने उसके पति पर कोई व्यंग्य कर दिया। पति महिला सहकर्मी को उत्तर देने की जगह उल्टे पत्नी पर नाराज हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला तलाक तक पहुंच गया। कोर्ट ने काउंसलिंग के आदेश दिए। प्रकरण की काउंसलिंग नुरुनिशा खान कर रही हैं।
पत्नी पर बनाया नौकरी छोड़ने के लिए दबाव
एक महिला ने तलाक के लिए अर्जी लगाई है। उसका कहना था कि वह मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। उसे वर्क फ्राॅम होम की सुविधा मिली है। वर्क फ्रॉम होम में टाइम लिमिट नहीं है। पति, और सास, ससुर उसकी परिस्थिति को समझने की जगह उसी वक्त अपनी फरमाइश रखते हैं। पति को कुछ कहते है तो वह मारपीट पर उतर आते हैं। मामले में पति और सास-ससुर को बुलाकर काउंसलिंग की जा रही है।
