{"_id":"62f34e5ef8f07405b25eacbd","slug":"confirmation-of-virus-lumped-in-samples-of-four-cows-in-ratlam-vaccines-called-to-protect-animals-from-diseas","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रतलाम में चार गायों के सैंपल में लंपी वायरस की पुष्टि, पशुओं को बीमारी से बचाने बुलवाए गए टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रतलाम में चार गायों के सैंपल में लंपी वायरस की पुष्टि, पशुओं को बीमारी से बचाने बुलवाए गए टीके
Wed, 10 Aug 2022 11:51 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:51 AM IST
सार
भोपाल से आई रिपोर्ट में रतलाम की चार गायों के सैंपल में लंपी वायरस की पुष्टि हो गई है। रतलाम से 20 गायों के सैंपल भोपाल में जांच के लिए भेजे गए थे। फिलहाल चार गायों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
50 से ज्यादा गायों में लंपी वायरस के लक्षण मिले हैं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रतलाम जिले में बीते दिनों गायों में लंपी वायरस के लक्षण मिले थे, हाल ही में भोपाल से आई रिपोर्ट में चार गायों के सैंपल में लंपी वायरस की पुष्टि हो गई है। रतलाम से 20 गायों के सैंपल भोपाल में जांच के लिए भेजे गए थे। फिलहाल चार गायों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि कुछ और मवेशियों की रिपोर्ट आना बाकी है।
दरअसल जिले के ग्राम सेमलिया और बरबोदना में कुछ गायों में लंपी वायरस के लक्षण दिखने के बाद ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा विभाग में पहुंचकर जानकारी दी थी, जिसके बाद गायों को सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला में भेजे गए थे। जांच के बाद गायों में लंपी वायरस की पुष्टि हो गई है।
गायों में लक्षण नजर आने के बाद ही कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया था, साथ ही संक्रमित पशुओं को आइसोलेट किया गया था। कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग को एक्शन लेने के निर्देश भी दिए थे। अन्य पशुओं में बीमारी का संचार न हो इसकी रोकथाम के लिए टीके बुलवाए जा रहा हैं।
विज्ञापन
फिलहाल जिले में 50 से ज्यादा पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण मिले हैं। संक्रमित पशुओं को अन्य पशुओं से अलग रखा गया है। खाने-पीने की व्यवस्था भी अलग से की जा रही है। वहीं, संक्रमित क्षेत्र में बीमारी फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने नगर परिषद, ग्राम निकायों को निर्देशित किया है। संक्रमित क्षेत्र के बाजारों में पशु बिक्री, पशु प्रदर्शनी पर प्रतिबंधित लगाया गया है। क्षेत्र के केंद्र बिंदु से 10 किलोमीटर की परिधि क्षेत्र में पशु बिक्री कार्यों पर रोक लगाई गई है।