फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Complaint filed against Hindu Mahasabha in Indore for installing Nathuram Godse statue at Gwalior

गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की ग्वालियर में मूर्ति लगाने पर हिंदू महासभा के खिलाफ शिकायत दर्ज

Fri, 17 Nov 2017 08:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 17 Nov 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
Complaint filed against Hindu Mahasabha in Indore for installing Nathuram Godse statue at Gwalior
हिंदू महासभा के ग्वालियर दफ्तर में नाथूराम गोडसे की मूर्ति
महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की मूर्ति लगाने के लिए हिंदू महासभा के खिलाफ इंदौर में शिकायत दर्ज की गई है। गौरतलब है कि हिंदू महासभा ने 15 नवंबर को ग्वालियर में अपने दफ्तर में नाथूराम गोडसे की मूर्ति लगाकर उसे मंदिर घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन

 

हिन्दू महासभा की ग्वालियर जिला इकाई ने प्रशासन से नाथूराम गोडसे का मंदिर बनाने की आज्ञा और जमीन आवंटित करने की मांगी की थी। प्रशासन ने जमीन देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद जिला अध्यक्ष ने बुधवार को दौलतगंज स्थित हिन्दू महासभा के कार्यालय में नाथूराम गोडसे की मूर्ति स्थापित कर दी जहां गोडसे ने सात दिनों तक हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी। 
विज्ञापन


महात्मा गांधी के हत्यारे का मंदिर बनाने से नाराज कांग्रेस ने प्रतिमा लगाने वालों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। साथ ही इस मामले से जुड़े अन्य लोगों को रासुका के तहत गिरफ्तार करने की भी मांग की। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर राज्यव्यापी विरोध करने का ऐलान भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोडसे की मूर्ति लगने पर महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी ने कहा है कि 'हिंदू महासभा के लोग नाथूराम का मंदिर बनाकर उन्हें पूजना चाहते हैं तो करें, मैं उन्हें नहीं रोकूंगा। मैं इनका विरोध कर इन्हें महत्व नहीं देना चाहता। युवा पीढ़ी खुद तय करे कि उसे एक हत्यारे को नायक बनाना है या सबको समानता और अधिकार देने वाले महापुरुषों को।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed