फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Collector Girish Kumar Mishra suspended three employees in case of gambling in Panchayat office Varasivani

Balaghat News: पंचायत कार्यालय वारासिवनी में जुआ खेलने का मामला, कलेक्टर ने तीन कर्मचारियों को किया निलंबित

Sun, 28 May 2023 05:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 28 May 2023 05:10 PM IST
सार

जनपद पंचायत कार्यालय वारासिवनी में तीन कर्मचारियों द्वारा जुआ खेलने के मामले पर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने संज्ञान लेकर तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनका मुख्यालय निलंबन अवधि में जिला पंचायत कार्यालय बालाघाट रखा गया है।

विज्ञापन
Collector Girish Kumar Mishra suspended three employees in case of gambling in Panchayat office Varasivani
पंचायत कार्यालय वारासिवनी में जुआ खेलते हुए तीन कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले स्थित जनपद पंचायत कार्यालय वारासिवनी में तीन कर्मचारियों द्वारा जुआ खेलने के मामले पर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने संज्ञान लिया है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कलेक्टर गिरीश कुमार ने वीडियो में पहचाने गए तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, जनपद पंचायत कार्यालय वारासिवनी में पंचायत समन्वय अधिकारी राजकुमार ढोक, महेश कुंभारे और सहायक ग्रेड 3 मनोज चौरे वायरल वीडियो में जुआ खेलते हुए पहचाने गए हैं। मामले में जनपद पंचायत वारासिवनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के प्रस्ताव पर कार्रवाई की गई है। कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने इन तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनका मुख्यालय निलंबन अवधि में जिला पंचायत कार्यालय बालाघाट रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed