फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj will be involved redevelopment foundation stone program of Vidisha railway station on August 6

MP News: CM शिवराज छह अगस्त को विदिशा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास शिलान्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल

Sat, 05 Aug 2023 08:31 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 08:31 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रविवार छह अगस्त को 'अमृत भारत स्टेशन स्कीम' के तहत एक साथ देश के पांच सौ आठ रेलवे स्टेशनों के पुर्नविकास का शिलान्यास किया जाएगा। वहीं, मध्यप्रदेश में विदिशा जिले की दो रेलवे स्टेशन विदिशा और गंजबासौदा अमृत भारत स्कीम स्टेशन में शामिल की गई हैं।

विज्ञापन
CM Shivraj will be involved redevelopment foundation stone program of Vidisha railway station on August 6
कार्यक्रमों के मद्देनजर भ्रमण कर जायजा लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल यानी छह अगस्त को अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत एक साथ देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाना है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत भोपाल मंडल के कुल 11 स्टेशनों का चयन किया गया है। इसमें हरदा, बानापुरा, इटारसी जंक्शन, नर्मदापुरम, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासोदा, शिवपुरी, गुना, रूठियाई और ब्यावरा-राजगढ़ स्टेशन शामिल हैं। भोपाल मंडल के इन 11 स्टेशनों पर कुल 235.2 करोड़ रुपये की लागत से उन्नयन कार्य कए जाने हैं।

विज्ञापन


रविवार छह अगस्त को अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत एक साथ देश के पांच सौ आठ रेलवे स्टेशनों के पुर्नविकास का शिलान्यास किया जाएगा। गौरतलब हो कि विदिशा जिले की दो रेलवे स्टेशन विदिशा और गंजबासौदा अमृत भारत स्कीम स्टेशन में शामिल की गई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा रेलवे स्टेशन पर रविवार छह अगस्त को आयोजित होने वाले अमृत भारत स्टेशन स्कीम की तहत किए जाने वाले पुर्नविकास शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला तथा भोपाल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने विदिशा रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर भ्रमण कर जायजा लिया है।
विज्ञापन


वहीं, व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया है। भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर अनिल डामोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव, एसडीएम क्षितिज शर्मा के अलावा विभिन्न विभागो के अधिकारीयों के अलावा रेलवे स्टेशन प्रबंधक सीबी दीक्षित समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed