फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj singh Chouhan announces construction of word-class hockey stadium in Bhopal or Gwalior

मध्यप्रदेश: भोपाल या ग्वालियर में बनेगा हॉकी के लिए विश्वस्तरीय स्टेडियम, सीएम शिवराज ने की घोषणा 

Wed, 29 Sep 2021 12:39 AM IST
सुभाष कुमार पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 29 Sep 2021 12:39 AM IST
सार

चौहान ने महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 31 लाख रूपए का चेक स्मृति चिन्ह् सौंपा। इससे पहले उन्होने अपने आवास पर सभी के लिए लंच की भी व्यवस्था की।  
 

विज्ञापन
CM Shivraj singh Chouhan announces construction of word-class hockey stadium in Bhopal or Gwalior
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हॉकी के लिए विश्वस्तरीय स्टेडियम विश्वस्तरीय स्टेडियम बनवाने की घोषणा की - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राज्य में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए एक विश्वस्तरीय स्टेडियम बनवाने की घोषणा की। चौहान ने यह घोषणा टोक्यो ओलंपिक से लौटी महिला हॉकी टीम के लिए रखे गए सम्मान समारोह के दौरान कही। 
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने अपने सहयोगियों और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को भोपाल या ग्वालियर में एक स्टेडियम के लिए विचार करने को कहा। चौहान ने कहा, ''यशोधरा जी- हॉकी की बेहतरी के लिए आपको जो लगता हैं वो करिए। भोपाल या ग्वालियर में एक स्टेडियम बनाने का फैसला लीजिए। हम राज्य में हॉकी के लिए एक विश्वस्तरीय स्टेडियम का निर्माण करवाएंगे''। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल को हॉकी की नर्सरी कहा जाता है और इसने देश को कई खिलाड़ी दिए हैं। इसलिए इस खेल को बढ़ावा देने के लिए वह हर मुमकिन मदद करेंगे। केंद्र ने 2022 के खेलो इंडिया गेम्स को भी मध्यप्रदेश में आयोजित करवाने पर सहमति व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान ने महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 31 लाख रुपये का चेक और स्मृति चिह्न सौंपा। इससे पहले उन्होने अपने आवास पर सभी के लिए लंच की भी व्यवस्था की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed