फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj Singh Chouhan announced that Bagli Tehsil will be made district

मध्यप्रदेश : जिला बनेगी बागली तहसील, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया एलान

Tue, 14 Jul 2020 11:09 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 14 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
CM Shivraj Singh Chouhan announced that Bagli Tehsil will be made district
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रदेश के देवास जिले की बागली तहसील को जिला बनाए जाने की घोषणा की। देवास जिले हाटपीपल्या में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा, 'बागली जिला बने, यह कैलाश जोशी जी की इच्छा थी। उनकी इस इच्छा को उनके जन्मदिवस पर पूरा करते हुए मैं बागली को जिला बनाने की घोषणा करता हूं।' 

विज्ञापन


उन्होंने हाटपीपल्या में 96,800 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता की 2,540 करोड़ रुपये की लघु सिंचाई परियोजना और 103 गांव के लिए 241 करोड़ रुपये की नल-जल योजना को स्वीकृत करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर चौहान ने हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टों का वितरण किया तथा पथ विक्रेता योजना अंतर्गत विभिन्न हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपये के चेक वितरित किए। 
विज्ञापन


चौहान ने कैलाश जोशी को याद करते हुए कहा कि वे सदैव हम सब का पथ प्रदर्शन करते रहेंगे। हाटपीपल्या न केवल उनकी जन्मभूमि थी अपितु कर्मभूमि भी थी। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर प्रदेश को फिर से नंबर एक प्रदेश बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश की पूर्व सरकार ने किसानों के सिर पर ब्याज की गठरी लाद दी थी उस गठरी को हम उतारेंगे। सभी वनवासियों को पट्टे देकर जमीन का मालिक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कैलाश जोशी की पृष्ठभूमि जन सेवा की थी। वे लोगों के दिलों पर राज करते थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति, विकास एवं प्रगति के पथ पर तभी चलता है जब वह गरीबों का उत्थान करता है। सिंधिया ने कहा कि भाजपा नीत मध्यप्रदेश सरकार के 100 दिन पूर्ण हो चुके हैं। इन 100 दिनों में अनेक योजनाएं लागू की गई हैं।


उन्होंने कहा कि तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया। उस सरकार ने न तो किसानों की कर्ज माफी की न बेरोजगारों को भत्ता दिया। उस सरकार ने तो फसल बीमा का प्रीमियम भी जमा नहीं किया था, जिसे शिवराज सिंह की सरकार ने आने के बाद जमा किया। सिंधिया ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि जनसेवक हैं। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश एक बार फिर विकास के रास्ते पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed