फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj singh chauhan spent the night at the bandmaster's house: sitting on the ground, took tea sips on the cot

बैंडवाले के घर में सीएम ने गुजारी रात: जमीन पर बैठकर खुद बनाई दाढ़ी, चारपाई पर ली चाय की चुस्कियां

Sun, 24 Oct 2021 02:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 24 Oct 2021 02:17 PM IST
सार

सीएम शिवराज सिंह के चुनावी दौरे होते रहते हैं और अपनी ही शैली में वे भाषण भी देते हैं लेकिन बुरहानपुर में जो कुछ हुआ उसने सीएम का अलग अंदाज बयां किया। मुख्यमंत्री शिवराज बुरहानपुर पहुंचे लेकिन रात बिताने के लिए चुना बहादुरपुर ग्राम पंचायत के तुकाराम का घर।

विज्ञापन
CM Shivraj singh chauhan spent the night at the bandmaster's house: sitting on the ground, took tea sips on the cot
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तुकाराम के घर पर भोजन किया। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश में हो रहे उपचुनाव में हर दिन अलग तस्वीर नजर आ रही है। अब तक तो चुनावी सभाओं में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप ही लगते आ रहे थे लेकिन अब बात आगे तक जा चुकी है। प्रदेश के मुखिया चारपाई पर बैठकर चाय की चुस्कियां ले रहे हैं तो आम आदमी की तरह जमीन पर बैठकर दाढ़ी भी बना रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल खंडवा संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव है। नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। भाजपा ने ज्ञानेश्वर पाटिल को उम्मीदवार बनाया है तो कांग्रेस से राजनारायण सिंह मैदान में है। वंशवाद से इतर भाजपा ने नंदू भैया के पुत्र हर्षवर्धन को टिकट नहीं दिया और ज्ञानेश्वर पाटिल पर भरोसा जताकर यह संदेश दिया कि भाजपा में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है, वंशवाद नहीं। अब जबकि भाजपा ने पाटिल को टिकट दे दिया तो उसे जिताने की जवाबदारी भी आ गई क्योंकि भाजपा के ही कुछ नेता नए चेहरे से नाखुश हैं। ऐसे में तमाम बड़े नेताओं के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद मैदान संभाला है और वे दौरे कर रहे हैं।
विज्ञापन


पीएम आवास योजना के तहत बना घर
वैसे तो सीएम शिवराज सिंह के चुनावी दौरे होते रहते हैं और अपनी ही शैली में वे भाषण भी देते हैं लेकिन बुरहानपुर में जो कुछ हुआ उसने सीएम का अलग अंदाज बयां किया। मुख्यमंत्री शिवराज बुरहानपुर पहुंचे लेकिन रात बिताने के लिए चुना बहादुरपुर ग्राम पंचायत के तुकाराम का घर। पेशे से बैंडबाजे का काम करने वाले तुकाराम को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय की राशि मिली है। बीपीएल राशन कार्ड और जॉब कार्ड है। संबल योजना में पंजीयन है। उज्जवला कनेक्शन है। परिवार का आयुष्मान कार्ड बना है। बेटी को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केले के पत्ते पर भोजन, चारपाई पर चाय
तुकाराम के घर रात बिताने पहुंचे मुख्यमंत्री की दिनचर्या आम आदमी की तरह रही। उन्होंने केले के पत्ते पर जमीन पर बैठकर भोजन किया। चारपाई पर  बैठकर चाय की चुस्कियां लेते रहे। सुबह उठकर जमीन पर बैठे और अपने हाथों से खुद की दाढ़ी बनाई। लोगों से बात की और ठेठ ग्रामीण अंदाज में सबकी समस्याएं सुनीं। 

आवश्यकता-अपेक्षा जानने से होता है योजना का जन्म
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि विश्राम अच्छा रहा। जनता को सही तरीके से जानना है तो ऐसे परिवार में आकर रूकते हैं। इससे न केवल समस्या बल्कि आवश्यकता और अपेक्षा का भी पता चलता है और इनसे ही नई योजना का जन्म होता है। कई बातें सुनी और सामने आई।  इधर कांग्रेस ने निशाना साधा कि बहुत ढोंग हो गया मामा जी, अब प्रदेश के लिए कुछ काम करो। किसान कर्ज में डूब रहा है। ये ढोंग बंद करो।


एक कमरे में सीएम, दूसरे में परिजन
सीएम के घर आने से तुकाराम और परिजन हैरत में पड़ गए। तुकाराम का छोटा सा घर है जिसमें दो कमरे हैं। एक कमरे में सीएम रूके थे तो दूसरे कमरे में तुकाराम के परिवार ने रात बिताई। तुकाराम ने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि सीएम घर आएंगे। सीएम को अपनी समस्या बताते हुुए कहा कि बैंड बाजे का काम दो साल से बंद है। दिक्कत आ रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed