फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   cm shivraj singh chauhan says anybody can love in madhya pradesh not jihad

सीएम शिवराज बोले : मध्यप्रदेश में प्यार तो चल सकता है, पर जिहाद नहीं

Wed, 10 Mar 2021 01:33 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 10 Mar 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
cm shivraj singh chauhan says anybody can love in madhya pradesh not jihad
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : एएनआई

मध्यप्रदेश में जबरन या छल-कपट से धर्मांतरण पर रोक लगाने वाले कानून के वजूद में आने के अगले दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि अब सूबे में प्यार तो चल सकता है, लेकिन जिहाद किसी भी कीमत पर नहीं चल सकता।

विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि हमने विधानसभा में कल (सोमवार) ही धार्मिक स्वतंत्रता का विधेयक पारित किया है। अगर किसी व्यक्ति ने गलत नीयत, भय और प्रलोभन के जरिए या बहला-फुसलाकर बेटियों की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश की, तो मैं उस व्यक्ति से जिंदगी भर जेल में चक्की पिसवाऊंगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब मध्यप्रदेश की धरती पर प्यार तो चल सकता है, लेकिन जिहाद किसी भी कीमत पर नहीं चल सकता। 

गौरतलब है कि विधानसभा से पारित मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक-2021 में शादी तथा किसी अन्य कपटपूर्ण तरीके से धर्मांतरण पर अधिकतम 10 साल की कैद और एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में महामारी के बढ़ते प्रकोप पर चिंता भी जताई जहां हाल ही में छह लोगों में इसके वायरस का ब्रिटेन वाला स्वरूप मिला है। चौहान ने कहा कि पड़ोसी महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण बुरी तरह फैला हुआ है। इंदौर, मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी होने के नाते खासकर मुम्बई से जुड़ा है। इसलिए मैं आपको डरा नहीं रहा हूं। लेकिन थोड़ा चिंतित हूं।

मुख्यमंत्री ने इंदौरवासियों से मास्क पहनने और महामारी से बचने की तमाम हिदायतें मानने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल नहीं चाहता कि अब इंदौर में लॉकडाउन जैसी स्थिति पैदा होने दी जाए। चौहान ने शहर में परमार्थिक क्षेत्र के माधव सृष्टि चमेली देवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश सोनी भी मौजूद थे।


मुख्यमंत्री ने एक अन्य कार्यक्रम में अफसरों को निर्देश दिए कि लोगों के भूखंडों पर जबरन कब्जा करने वाले भू-माफिया पर सख्त कार्रवाई की जाए और वास्तविक हकदारों को भूखंडों पर जल्द से जल्द कब्जा दिलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed