फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM shivraj singh chauhan attack on congress leader rahul gandhi and digvijay singh

सीएम शिवराज का राहुल और दिग्विजय सिंह पर निशाना, बोले- कांग्रेसियों के लक्षण ठीक नहीं है

Wed, 25 Jul 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Updated Wed, 25 Jul 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
CM shivraj singh chauhan attack on congress leader rahul gandhi and digvijay singh
shivraj singh
विदिशा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उनके राज में जब जनता सड़क और बिजली मांगती थी तो वह हंसते थे। लेकिन मैंने प्रदेश की जनता की जिंदगी बदल दी है। उन्होंने कहा कि जितने मैंने विकास कार्य कराए हैं उतने कांग्रेस 50 सालों में भी नहीं करा सकती है। कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया था। लेकिन आज प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। पहले मध्य प्रदेश की गिनती बीमारू राज्यों में होती थी लेकिन अब विकसित राज्यों में होती है। 
विज्ञापन


कृषि उपज मंडी मिर्जापुर में आयोजित जिला स्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि एक क्लिक के जरिए जिले के एक लाख 33 हजार 723 किसानों के खाते में 443 करोड़ 35 लाख 44 हजार 365 रुपये जमा करवाए। साथ ही 40 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से 20 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। इसके अवाला 129 करोड़ लाख रुपये की लागत से होने वाले 123 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। 
विज्ञापन


उन्होंने इसके बाद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है उन्होंने कहा कि राहुल के लक्षण ठीक नहीं हैं। वे संसद में पीएम से गले मिलते हैं तो दूसरी तरफ आंख मारते हैं। ऐसे कांग्रेसी नेताओं का कोई चरित्र नहीं है। कांग्रेसी मेरा विरोध करते हैं। लेकिन मैं इसका जवाब काम करके देता हूं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed