फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj gave 'real hero' honor to three women of Barwani

MP News: 'असली हीरो' बनीं बड़वानी की तीन महिलाएं, सीएम शिवराज ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Fri, 03 Feb 2023 06:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 Feb 2023 06:31 PM IST
सार

 बड़वानी जिले में नाबालिग बच्ची के साथ गंभीर घटना घटित हुई थी। उसमें वर्षा बाई, कमली बाई, भूरी बाई ने पूरी हिम्मत व समझ-बूझ के साथ आरोपी को पहचाना व उसकी धरपकड़ में सक्रिय भूमिका भी निभाई। 

विज्ञापन
CM Shivraj gave 'real hero' honor to three women of Barwani
बड़वानी की तीन बहादुर महिलाओं को असली हीरो से सम्मानित किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़वानी की तीन महिलाओं को  'असली हीरो' सम्मान से नवाजा। इनकी बहादुरी और सूझबूझ के बदले ये इनाम दिया गया है। सीएम शिवराज ने समाज के सभी लोगों को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए आगे आने व समाज में एक सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के लिये प्रेरित किया। 
विज्ञापन


बता दें कि बड़वानी जिले में नाबालिग बच्ची के साथ गंभीर घटना घटित हुई थी। उसमें वर्षा बाई, कमली बाई, भूरी बाई ने पूरी हिम्मत व समझ-बूझ के साथ आरोपी को पहचाना व उसकी धरपकड़ में सक्रिय भूमिका भी निभाई। इनकी सक्रियता व सूझबूझ से पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के प्रस्ताव पर बड़वानी जिले की तीनों महिलाओं को 'असली हीरो' सम्मान से सम्मानित करने के लिए महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल को पत्र प्रेषित किया गया था। जिन्हें भोपाल स्त्री संघ के द्वारा उक्त सम्मान के लिए चयनित किया गया। गत दिवस भोपाल में आयोजित कलेक्टर्स, कमीश्नर्स, आईजी, एसपी कॉन्फ्रेंस में तीनों महिलाओं को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया और इनकी हिम्मत व साहस की सराहना की गई। सीएम शिवराज ने इन्हें प्रेरणा बताया। साथ ही भविष्य में उक्त दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को चिन्हित कर सम्मानित किए जाने का कार्य जारी रखने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed