{"_id":"6151b253db57475f9a76d2a5","slug":"cm-shivraj-chouhan-hits-out-at-kamalnath-calls-him-twitter-master","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी जंग: शिवराज ने कमलनाथ को बताया ट्विटर मास्टर, दिग्विजय को भी लिया निशाने पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी जंग: शिवराज ने कमलनाथ को बताया ट्विटर मास्टर, दिग्विजय को भी लिया निशाने पर
Mon, 27 Sep 2021 05:32 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 27 Sep 2021 05:32 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कमलनाथ ने अपने शासन में प्रदेश के लिए कुछ भी नहीं किया। साथ ही कहा कि वह जहां भी जाते हैं, उसके पहले ही कमलनाथ ट्वीट कर देते हैं कि वह वहां क्यों जा रहे हैं।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर बरसे और उन्हें 'टि्वटर मास्टर' करार दिया। शिवराज ने कमलनाथ को जमीनी हकीकत से दूर बताते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को जमीन पर आते हुए जनता से मिलकर हालात को देखना चाहिए। मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को जिले के झिरनिया में जन कल्याण और सुराज अभियान यात्रा के तहत विद्युत उपकेंद्रों के भूमि पूजन और अन्य कार्यक्रमों के दौरान जनता को संबोधित कर थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि वह जहां भी जाते हैं, उसके पहले ही कमलनाथ ट्वीट कर देते हैं कि वह वहां क्यों जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को यह समझना चाहिए कि केवल टि्वटर पर बोलने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता की भलाई और प्रदेश के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए पूरी ऊर्जा से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम चौहान ने कहा कि 15 महीने के कार्यकाल में कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश को रसातल में ले गए। अब किसानों के नाम पर धरने पर बैठने और बैठाने का नाटक किया जा रहा है। उन्होंने दिग्विजय सिंह के शासनकाल में बैतूल में किसानों पर गोली चलाने और बिजली और सिंचाई परियोजनाओं की बुरी स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान यह जुमला चल रहा था - 'जब तक रहेंगे दिग्गी तब तक रहेगी चिमनी की डिब्बी'।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना को लेकर कमलनाथ ने कुछ भी नहीं किया, इसलिए कोरोना नियंत्रण भाजपा की सरकार की प्राथमिकता थी। उन्होंने कोरोना से सावधानी बरतने और वैक्सीन लगाने का आग्रह किया।
