फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM's Lunch Diplomacy: Committees of all ministers will give information about work in a two-day contemplation meeting in Kanha

सीएम की लंच डिप्लोमेसी: कान्हा में दो दिवसीय चिंतन बैठक में सभी मंत्रियों की समितियां देगी काम की जानकारी 

Thu, 03 Mar 2022 06:15 PM IST
आनंद पवार न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 03 Mar 2022 06:15 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने भी 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट के साथ सीएम हाउस पर चर्चा की। इसमें अलग-अलग मंत्री समूह की समतियां बनाई है। यह समितियों 26 और 27 मार्च को कान्हा में चिंतन बैठक में काम की जानकारी देगी। 

विज्ञापन
CM's Lunch Diplomacy: Committees of all ministers will give information about work in a two-day contemplation meeting in Kanha
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने भी 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट के साथ सीएम हाउस पर चर्चा की। इसमें अलग-अलग मंत्री समूह की समतियां बनाई है। यह समितियों 26 और 27 मार्च को कान्हा में चिंतन बैठक में काम की जानकारी देगी। 

विज्ञापन
 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलग-अलग मंत्री समूह की सरकारी योजनाओं और कार्यों की समितियां बनाई है। यह समितियां उन योजनाओं और कार्यों की जनता को मिल रही सुविधाओं की स्थिति पर रिपोर्ट तैयार करेंगी। रिपोर्ट में समितियां कमी हाेने पर उसको दूर करने के उपाय भी सुझाएंगी। ताकि सरकार आने वाले चुनाव से पहले सरकारी योजनाओं को और बेहतर कर सके। इसका उद्देश्य सरकार की छवि को अच्छा बनाना और आगामी चुनाव में काम गिना कर वोट मांगना है। यह मंत्री समितियां कान्हा की चिंतन बैठक में 26 और 27 को अपनी रिपोर्ट रखेगी। 

विज्ञापन

 

समितियां और उनमें शामिल मंत्री समूह के नाम  

– कन्या विवाह समिति में मंत्री कमल पटेल, मंत्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री प्रेम सिंह पटेल रहेंगे।   

– गोवर्धन योजना के लिए समिति में मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा, मंत्री प्रेम सिंह पटेल रहेंगे। 

– गाँव-गौरव दिवस के लिए समिति में मंत्री भूपेंद्र सिंह, मंत्री नंदकिशोर कावरे रहेंगे। 

– कर्मचारियों से संवाद के लिए समिति में मंत्री अरविंद भदौरिया, मंत्री विश्वास सारंग रहेंगे। 

– तीर्थ दर्शन योजना की समिति में मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत रहेंगे।

– शहरी, ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास समिति में मंत्री भूपेंद्र सिंह, मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया रहेंगे। 

– लाडली लक्ष्मी 2 योजना की समिति में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, मंत्री ऊषा ठाकुर, मंत्री सुश्री मीना सिंह, मंत्री डॉ. विजय शाह, मंत्री कमल पटेल रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

– राशन वितरण की समिति में मंत्री बिसाहू लाल सिंह,मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, मंत्री अरविंद भदौरिया रहेंगे। 

– सीएम राइज स्कूल की समिति में मंत्री इंदर सिंह परमार, मंत्री नंदकिशोर कावरे रहेंगे। 

– जल जीवन मिशन की समिति में मंत्री गोपाल भार्गव, मंत्री ब्रजेंद्र यादव , मंत्री जगदीश देवड़ा रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed