फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM of Madhya Pradesh Shivraj Singh Chauhan got impedanced duringJan Ashirvad yatra in Baitul

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा का बैतूल में हुआ कई जगह विरोध

Wed, 12 Sep 2018 01:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 12 Sep 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
CM of Madhya Pradesh Shivraj Singh Chauhan got impedanced duringJan Ashirvad yatra  in Baitul

मध्यप्रदेश के बैतूल में जन आशीर्वाद यात्रा में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कई जगह विरोध हुआ। सबसे पहले बैतूल के मुलताई पहुंचे शिवराज का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। 

विज्ञापन


ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर बड़ी संख्या में नारेबाजी करते जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने सभा स्थल पर पहुंचने से पहले ही रोक कर हिरासत में ले लिया। इसके बाद बैतूल पहुंच रहे शिवराज सिंह का काले कपड़े पहन कर विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लल्ली चौक पर रोक लिया। यहां पुलिस और कांग्रेसियों के बीच धक्का-मुक्की बी हो गई। पुलिस ने इन्हें काबू में कर सभा स्थल पर जाने से रोका और हिरासत में लेकर बस से बैतूल के बाहर भिजवाया। कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों का विरोध कर रहे थे। 
विज्ञापन


इसके बाद बैतूल में रथ पर सवार शिवराज सिंह का विरोध सपाक्स (सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था) ने किया। प्रदर्शनकारियों ने उनके सामने नारेबाजी भी की। शिवराज सिंह ने ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया कि किसी समाज के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग नही होने दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed