{"_id":"6613cb16a6b17dd3a60a46b1","slug":"cm-mohan-yadav-will-come-to-maihar-tomorrow-will-have-darshan-of-maa-sharda-on-first-day-of-navratri-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election 2024: सीएम मोहन यादव कल आएंगे मैहर, नवरात्रि के पहले दिन मां शारदा के दर्शन कर करेंगे चुनावी सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election 2024: सीएम मोहन यादव कल आएंगे मैहर, नवरात्रि के पहले दिन मां शारदा के दर्शन कर करेंगे चुनावी सभा
Mon, 08 Apr 2024 04:17 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मैहर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मैहर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 04:17 PM IST
सार
सीएम मोहन यादव सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर जबलपुर से हेलीकॉप्टर से मैहर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले माता शारदा के दर्शन करने जाएंगे और फिर उनका आशीर्वाद लेकर चुनावी जनसभा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Mohan Yadav
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को मैहर आएंगे। मुख्यमंत्री नवरात्रि के पहले दिन यहां माता शारदा के दर्शन करेंगे। इसके बाद एक चुनावी जनसभा में शामिल होंगे। सीएम के मैहर आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
लोकसभा चुनावी मौसम में सीएम यादव सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर जबलपुर से हेलीकॉप्टर से मैहर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले माता शारदा के दर्शन करने जाएंगे और फिर उनका आशीर्वाद लेकर चुनावी जनसभा में शामिल होंगे। मैहर के घंटाघर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 11 बजकर 20 मिनट पर हेलीकॉप्टर से बालाघाट रवाना हो जाएंगे। सीएम मोहन यादव के दौरे से पहले तैयारियों को लेकर जायजा लेने एएसपी मुकेश कुमार वैश्य व विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी भी पहुंचे।
नवरात्र के पहले दिन की तैयारियां शुरू
नवरात्रि के पहले ही दिन मुख्यमंत्री के मैहर दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नवरात्रि मेला होने के कारण हालांकि यह स्थिति चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि मेले की व्यवस्था के ही बीच सीएम का प्रोग्राम को लेकर भी पुलिस कर्मियों एवं अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की जानी है। एडिशनल एसपी मुकेश कुमार वैश्य ने विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और मैहर टीआई अनिमेष द्विवेदी के साथ सोमवार को आयोजन स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया। उधर, मैहर भाजपा ने भी घंटाघर में मुख्यमंत्री की सभा के लिए इंतजामों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के मौजूदा दौर में सीएम डॉ. यादव का सतना लोकसभा क्षेत्र में दूसरा और मैहर जिले में पहला दौरा है।