फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Mohan Yadav Satna Visit Says Viksit Bharat Sankalp Yatra is guarantee of providing all facilities

CM Mohan Satna Visit: सीएम बोले- सभी सुविधाएं आपके हाथों में पहुंचाने की गारंटी है विकसित भारत संकल्प यात्रा

Tue, 16 Jan 2024 05:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 05:32 PM IST
सार

सतना जिले के पटना खुर्द में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा सभी प्रकार की सुविधाएं लोगों के पास तक पहुंचाने की गारंटी है।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav Satna Visit Says Viksit Bharat Sankalp Yatra is  guarantee of providing all facilities
सतना में सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, विकसित भारत संकल्प यात्रा गरीब व्यक्ति के घर-घर तक शासन की योजनाओं का लाभ और सुविधाओं को पहुंचाने की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश के विकास में नए-नए कीर्तिमान बनाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को सतना जिले के मझगवां विकास खंड के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य गांव पटना खुर्द में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ भी वितरित किए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सतना के चित्रकूट की इस धरती में भगवान श्रीराम ने वनवास के दारौन 11 साल तक यहां निवास किया। वनवासियों को गले लगाया और माता शबरी के जूठे बेर खाकर मानवता को धन्य किया। उन्होंने कहा कि यह आचरण केवल सनातन धर्म में ही मिलता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान का समय चित्रकूट, सतना और अयोध्या के लिए अलौकिक और अद्वितीय है। यहां 22 जनवरी को भगवान श्रीरामलला अपनी जन्मभूमि में विराजमान होने वाले हैं और यह पवित्र कार्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होने जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह अवसर है कि सभी अपने घरों में 22 जनवरी को दीवाली मनाकर अपने उल्लास और उत्साह को आत्मसात कर जीवन को धन्य बनाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में हितग्राहियों को सांकेतिक रूप से हितलाभ वितरित किए। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत कुमारी कासमी और पायल को बचत प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अभिलाषा, नीतू और शोभावती को स्वस्थ बालक प्रतियोगिता में, निशा और हरदीप सिंह को उज्जवला योजना में, सुनीता, प्रतिमा, प्रमिला को निःशुल्क गैस कनेक्शन, आजीविका मिशन में सिद्धबाबा महिला स्व-सहायता समूह और अंबेडकर स्व-सहायता समूह पिण्डरा को सीसीएल के रूप में 5-5 लाख रुपये के चेक तथा सुग्रीव सिंह को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कृष्णा पांडेय और क्षेत्रीय किसानों ने हल भेंट किया। मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह के रूप में राम दरबार की प्रतिकृति मूर्ति और महिला स्व-सहायता समूह द्वारा बनाए गए चित्र तथा उत्पाद भेंट किए गए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के पूर्व विद्यालयीन छात्राओं ने मुख्यमंत्री को पुष्प भेंटकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं को स्कूल बैग और अन्य उपहार भी वितरित किए। इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, विधायक विक्रम सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी, स्पीकर राजेश चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, जनपद अध्यक्ष रेणुका पटेल, कृष्णा पांडेय उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने पर स्थानीय लोक नर्तकों ने लोक नृत्य करमा से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने किया 51 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सतना के मझगवां विकास खंड के दूरस्थ गांव पटना खुर्द में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में जिले के लगभग 51 करोड़ रुपये लागत के 38 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें सतना के 28 करोड़ 10 लाख रुपये लागत के 24 नवनिर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण और 22 करोड़ 74 लाख रुपये लागत के 14 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया गया।

पटना खुर्द पहुंचने पर मुख्यमंत्री यादव का हुआ स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को सतना जिले के मझगवां विकास खंड के गांव पटना खुर्द की विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने हेलीकॉप्टर से पहुंचे। हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का आत्मीय स्वागत जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगवानी नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, विधायक विक्रम सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी, स्पीकर राजेश चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, एडीजीपी केपी व्यंकटेश्वर राव, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता सहित प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर की।

CM Mohan Yadav Satna Visit Says Viksit Bharat Sankalp Yatra is  guarantee of providing all facilities
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन की माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन की पूजनीय माता सिंधु नारायण महाजन को श्रद्धांजलि अर्पित की। चित्रकूट के उद्यमिता परिसर में विवेकानंद सभागार में आयोजित स्मृति सभा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूजनीय माता जी को श्रद्धांजलि देते हुए पुण्य आत्मा को भगवान से अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने महाजन परिवार से अपने 35 वर्ष से अधिक पुराने आत्मीय संबंधों को याद करते हुए कहा कि रीवा में महाजन जी के यहां उनका अक्सर आना-जाना होता था और वहां पूजनीय माता जी का स्नेह व आत्मीयता हमेशा मिलती थी। माताजी का उज्जैन के कुंभ में वर्ष 2004 में आगमन हुआ था। वह वात्सल्य की प्रतिमूर्ति थीं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मृत्यु लोक में आने-जाने का क्रम तो चलता ही रहता है। मगर आज के आकर्षण के युग में पूजनीय माता जी का सात्विक व सरल जीवन प्रेरणादायक है। मां का जो स्नेह व सामाजिक जीवन जीने की प्रेरणा अभय जी को मिली उसी के परिणाम स्वरूप आज श्री महाजन सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं। मैं अभय जी के दुख में व्यक्तिगत तौर पर सहभागी हूं। उनके इस दुख के समय में ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीनदयाल शोध संस्थान मानव जीवन के विकास करने का प्रकल्प है। दीनदयाल जी ने समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति को समाज की अग्रिम श्रेणी में लाने का सपना देखा था। उसी संकल्प को महाजन जी पूरा करने का काम पूरी तन्मयता से कर रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधि, साधु संत, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में सम्मानीय जन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कामतानाथ के दर्शन किए
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट धाम में अनादि श्री कामतानाथ जी के मुखार विंद के दर्शन किए। उन्होंने भगवान श्री की आरती की तथा विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को सतना जिले के चित्रकूट प्रवास के दौरान जानकी कुंड स्थित श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी और विभिन्न विंग में कार्यरत चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ से मुलाकात कर चिकित्सालय द्वारा की जा रही मानवता की सेवा के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, सतगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ बीके जैन, उषा जैन सहित नेत्र चिकित्सालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

मुख्यमंत्री का ग्रामोदय विश्वविद्यालय में हुआ स्वागत
मुख्यमंत्री मोहन यादव के चित्रकूट प्रवास के दौरान चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने पर विश्वविद्यालयीन स्टाफ और कुलपति प्रो. भरत मिश्रा एवं छात्र-छात्राओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ जयप्रकाश शुक्ल ने विश्वविद्यालय की पत्रिका ग्रामोदय संदेश के श्रीरामचंद्र पथ गमन विशेषांक की प्रति मुख्यमंत्री डॉ यादव को भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed