फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Mohan Yadav inaugurate Prasadam tomorrow in Ujjain Hindi News

Ujjain News: मुख्यमंत्री मोहन यादव कल करेंगे 'प्रसादम' का शुभारंभ, कलेक्टर ने निरीक्षण कर लिया जायजा

Sat, 06 Jan 2024 12:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 06 Jan 2024 12:55 PM IST
सार

रविवार सात जनवरी को मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया उज्जैन में प्रसादम का शुभारंभ करेंगे। कलेक्टर ने निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया।  

विज्ञापन
CM Mohan Yadav inaugurate Prasadam tomorrow in Ujjain Hindi News
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने श्री महाकाल लोक के नीलकंठ वन के पास बने देश के पहले स्वस्थ एवं स्वच्छ फूड स्ट्रीट 'प्रसादम' के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। कल रविवार सात जनवरी को मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया प्रसादम का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने प्रसादम की उचित ब्रांडिंग करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


इस दौरान कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद खाद्य पदार्थों की चलित प्रयोगशाला का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के बाद कलेक्टर श्री महाकाल महालोक के द्वितीय फेस के अंतर्गत किए जाने वाले निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने रुद्र सागर पर निर्मित होने वाले फुट ओवर ब्रिज, छोटा रुद्र सागर, महाराज वाड़ा हेरिटेज का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन


इस दौरान कलेक्टर को बताया कि महाराजवाड़ा हेरिटेज में सीलिंग का काम शेष है। कलेक्टर ने महाराजवाड़ा के समीप अनुभूति वन, शिखर दर्शन परिसर, आपातकालीन प्रवेश द्वार का भी जायजा लिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत मृणाल मीना, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, प्रशासक श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति संदीप सोनी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed