{"_id":"61b34e3c8b3d0a7f0376cd08","slug":"cm-in-sagar-if-the-work-is-not-completed-on-time-then-the-officer-and-the-construction-company-will-be-blamed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर में सीएम: काम समय पर पूरे नहीं हुए तो अफसर और निर्माण कंपनी पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर में सीएम: काम समय पर पूरे नहीं हुए तो अफसर और निर्माण कंपनी पर गिरेगी गाज
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सागर में एलिवेटेड कॉरिडोर एवं लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार कार्यों को देखा। इस दौरान कामों को जल्दी और गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर में एलिवेटेड कॉरिडोर एवं लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार कार्यों की स्थिति का अवलोकन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाखा बंजारा झील सागर की पहचान और गौरव है। सभी कार्य समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। जीर्णोद्धार के निर्माण कार्य समय-सीमा में नहीं हुए तो निर्माण एजेंसी भी भुगतेगी और संबंधित अधिकारी भी।
ये बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सागर में एलिवेटेड कॉरिडोर एवं लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार कार्यों की स्थिति के अवलोकन करने के दौरान कही। उन्होंने पैदल चलकर निर्माण कार्यों की प्रगति का मुआयना किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सागर देश का ऐतिहासिक नगर है। यहां की सारी जरूरतों को पूरी करते हुए शहर को आधुनिक रूप देने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कॉरिडोर के निर्माण से सागर के लोगों को आने-जाने की सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक समस्या का समाधान होगा। इसके आगे विस्तार की योजना मेडिकल कॉलेज तक है।
विज्ञापन
संभावित तीसरी लहर को देखते हुए चाक-चौबंद रहें सभी तैयारियां
सीएम ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के कोविड आईसीयू वार्ड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सभी तैयारियां करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्तमान में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के पास 26 केएल क्षमता के ऑक्सीजन कैप्सूल हैं। जबकि, पिछली लहर के दौरान यहां अधिकतम 8 केएल क्षमता वाले कैप्सूल की आवश्यकता देखी गई थी। बीना रिफायनरी के सहयोग से तैयार किया गया ऑक्सीजन बॉटलिंग एंड रिफिलिंग प्लांट भी दिसंबर अंत तक शुरू हो जाएगा इससे 3 हजार जंबो सिलेंडर के माध्यम से ऑक्सीजन की प्रतिदिन आपूर्ति हो सकेगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में मध्य प्रदेश लगातार अभियान चलाते हुए 75 प्रतिशत से भी अधिक सेकंड डोज लगा चुका है। इसी प्रकार 94 प्रतिशत प्रथम डोज भी लग चुके हैं, लेकिन हमें कोई संभावना ना छोड़ते हुए पूरी तैयारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह , राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, संभागायुक्त मुकेश शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक अनिल शर्मा, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक तरुण नायक आदि उपस्थित थे।