{"_id":"632dcc5af9d7836ac573115d","slug":"cm-in-action-cm-suspends-district-food-officer-said-to-collector-i-will-not-leave-you-even-after-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM in Action: सीएम ने जिला खाद्य अधिकारी को सस्पेंड किया, कलेक्टर से बोले- 31 के बाद तुमको भी नहीं छोडूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM in Action: सीएम ने जिला खाद्य अधिकारी को सस्पेंड किया, कलेक्टर से बोले- 31 के बाद तुमको भी नहीं छोडूंगा
Fri, 23 Sep 2022 09:03 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 23 Sep 2022 09:03 PM IST
सार
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अफसरों पर कार्रवाई करने में कतई देर नहीं कर रहे हैं। पहले की तरह उनके यही तेवर डिंडौरी में भी देखने को मिले। डिंडोरी में सीएम ने उज्ज्वला योजना के तहत कार्ड बनाने में लापरवाही करने के मामले में डीएसओ टीकाराम अहिरवार को मंच से ही सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
सीएम ने मंच से ही कहा कि आपको हम सस्पेंड कर रहे हैं जाओ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने डिंडौरी में मंच से ही जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी टीकाराम अहिरवार को सस्पेंड कर दिया। सीएम ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कार्ड नहीं बनाने पर अधिकारी पर कार्रवाई करने के साथ कलेक्टर को भी फटकारा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता की सेवाओं उपलब्ध कराने में लापरवाही और गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों को सीधे सस्पेंड कर रहे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डिंडौरी में मंच से ही जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी टीकाराम अहिरवार को सस्पेंड कर दिया। सीएम ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कार्ड नहीं बनाने पर अधिकारी पर कार्रवाई करने के साथ कलेक्टर को भी फटकारा।
मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के ग्राम जोगी टिकरिया में जनसेवा अभियान के अंतर्गत सीएम जनसेवा शिविर आयोजित किया गया था। यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच पर कहा कि यह भाषण का कार्यक्रम नहीं है। मैंने कहा था कि एक पंचायत में जाऊंगा और सीएम जन सेवा शिविर लग रहा है उसकी चर्चा और पूछताछ करूंगा। यह आम सभा का कार्यक्रम नहीं है। सीएम ने कहा कलेक्टर हाथ में माइक ले लें और मुझे बताएं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला कार्ड को लेकर अधिकारी से जानकारी मांगी। कलेक्टर ने कहा कि हम उज्ज्वला कार्ड बनाने में आशा के अनुसार काम नहीं कर पाए। सीएम ने कलेक्टर से जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी बुलाया और कहा कि इनको माइक दीजिए। सीएम ने पूछा कि यह बताएंगे कि उज्ज्वला के अब तक कार्ड क्यों नहीं बने। अधिकारी ने कहा कि हर सप्ताह गैस एजेंसी वाले कैम्प लगा रहे हैं। सीएम ने कहा कि कार्ड गैस एजेंसी वाले को बनाना था कि आपको बनाना था यह बताओ, क्लियर करो पहले। आपका क्या काम है यह बताओ कैसे गैस एजेंसी वाले कार्ड नहीं बना रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी लास्ट से अब सितंबर हो गया मैं यह पूछ रहा हूं कि 70 हजार में से 30 हजार कार्ड ही क्यों बने। कब तक काम चलेगा। सीएम ने कहा कि ऐसे लोगों को सस्पेंड करो, यह कोई काम करने का तरीका होता है, सस्पेंड करो इन्हें। योजना के बारे में इन्हें पता ही नहीं तो क्या मतलब है इनका। जाओ आप सस्पेंड, ऐसे कोई काम करने का तरीका नहीं है। उन्होंने कहा कि यह गैस एजेंसी वाले कौन-कौन है इनको भी देखो ?
मुख्यमंत्री ने डिंडौरी कलेक्टर को भी सरकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ देने की बात कही। साथ ही कलेक्टर से कहा कि समय पर पात्र को लाभ नहीं मिला तो आपको भी नहीं छोड़ूंगा।

मुख्यमंत्री ने मंच से आयुष्मान कार्ड ना बनाए जाने को लेकर सीएमएचओ डॉ. जीसी चौरसिया से सवाल किए।
- फोटो : सोशल मीडिया
इधर सीएमएचओ चौरसिया पर गिरी गाज
गुरुवार को छिंदवाड़ा जिले की रामाकोना में जनसेवा शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से आयुष्मान कार्ड ना बनाए जाने को लेकर सीएमएचओ डॉ. जीसी चौरसिया से सवाल किए। कोई जवाब नहीं मिलने पर सीएम ने नाराजगी जताई थी। शुक्रवार देर स्वास्थ्य संचालनालय से उनको हटाने का आदेश जारी हो गया।
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामाकोना के जनसेवा शिविर में मंच से कार्यक्रम में मौजूद जनता से यह पूछा था कि कितने लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं वे अपने हाथ उठाएं। इसके बाद काफी लोगों ने हाथ उठाकर सीएम को बताया था कि उनके आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाए हैं, ऐसे में सीएम ने सीएमएचओ को मंच पर बुलाया था लेकिन वे 4 मिनट तक मंच पर नहीं गए। बाद में एसडीएम उन्हें मंच पर ले गए जहां वे सीएम के सवालों का जवाब नहीं दे पाए थे।