फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Class X student commits suicide in Indore: She studied all night, hanged herself in the morning, when mother went to turn off the alarm, she screamed after seeing her daughter hanging from the noose

इंदौर में दसवीं कक्षा की छात्रा ने की खुदकुशी: रातभर करती रही पढ़ाई, सुबह लगा ली फांसी

Sat, 04 Dec 2021 11:22 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 04 Dec 2021 11:22 AM IST
सार

इंदौर में दसवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे घटना के कारणों का पता चल सके। पढ़ाई के तनाव को घटना की वजह माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Class X student commits suicide in Indore: She studied all night, hanged herself in the morning, when mother went to turn off the alarm, she screamed after seeing her daughter hanging from the noose
sucide shimla

विस्तार

इंदौर में दसवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे घटना के कारणों का पता चल सके। पढ़ाई के तनाव को घटना की वजह माना जा रहा है। परिजन सदमे में हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में घटना हुई। खुशी पिता ललित पंजनानी (15) का शव शुक्रवार को कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पुलिस को परिजनों ने बताया कि खुशी की परीक्षा चल रही है। गुरुवार को उसने विज्ञान का पैपर दिया था। घर आकर कहा था कि पैपर बिगड़ गया है। शुक्रवार को गणित का पैपर था। इसके चलते वह तैयारी कर रही थी। देर रात करीब तीन बजे तक वह पढ़ाई कर रही थी और सुबह साढ़े पांच बजे का अलार्म लगाया था। सुबह काफी देर तक अलार्म बजता रहा जिसके बाद खुशी की मां उसके कमरे में गई। वहां देखा तो खुशी फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद दूसरे लोगों को जगाया और जानकारी दी। खुशी को किसी तरह की समस्या नहीं थी और पढ़ाई में भी वह हमेशा अव्वल रहती थी। उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। माना जा रहा है कि पैपर बिगड़ने के कारण वह तनाव में थी और इसी कारण उसने ऐसा कदम उठाया होगा।  पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवास में आर्थिक तंगी के कारण युवक ने की खुदकुशी
देवास में भी एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आर्थिक तंगी के कारण उसने यह कदम उठाया। मृतक का नाम वीरेंद्र गुप्ता, उम्र-35 वर्ष, है। शुक्रवार सुबह अपने घर में उसे फांसी लगाई। उसके दोस्त ने बताया कि वीरेंद्र मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। कुछ दिनों से वह परेशान था। कहा जा रहा है कि पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि आर्थिक तंगी के काऱण वह आत्महत्या कर रहा है। परिवार वालों को परेशान न किया जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed