फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   civil surgeon removed after his video getting intimate with nurse in operation theatre goes viral

डॉक्टर ने महिला को ऑपरेशन थिएटर में किया किस, वीडियो वायरल

Mon, 14 Jan 2019 09:08 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 14 Jan 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
civil surgeon removed after his video getting intimate with nurse in operation theatre goes viral
प्रतीकात्मक तस्वीर

उज्जैन के एक जिला अस्पताल में सिविल सर्जन का कथित तौर पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसकी वजह से उसके ऊपर प्रशासन की ऊपर गाज गिरी है। वीडियो में ऑपरेशन थिएटर के अंदर डॉक्टर और महिला अंतरंग होते हुए दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि यह महिला नर्स है। दोनों का यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

विज्ञापन


इस मामले पर जिलाधिकारी शशांक मिश्रा ने रविवार को कहा, '49 साल के सिविल सर्जन को उनके पद से एक अधिकारी द्वारा किए गए अनुचित व्यवहार करने के कारण हटा दिया गया है।' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सर्जन महिला को ऑपरेशन थिएटर के अंदर किस करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन


शशांक मिश्रा ने कहा, 'मैंने उन्हें जिला अस्पताल के सिविल सर्जन पद से हटा दिया है। इसके अलावा उन्होंने वरिष्ठ डॉक्टर से घटना को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।' सिविल सर्जन की जगह डॉक्टर पीएन शर्मा की नियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी से जब पूछा गया कि डॉक्टर पर अगली क्या कार्रवाई होगी तो उन्होंने कहा कि वह उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि वह पिछले दो दिनों से छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मोहन मालवीय ने कहा कि माना जा रहा है कि  संभागीय आयुक्त घटना की जांच के आदेश देंगे। सूत्रों के अनुसार वीडियो में नजर आ रही महिला जिला अस्पताल में नर्स है। ऑपरेशन थिएटर जिला अस्पताल का ही है। डॉक्टर मालवीय ने इस घटना पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि उसे मामले से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed