फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chitrakoot double murder case Accused suicide in Satna jail

चित्रकूट हत्याकांड: जुड़वां बच्चों की हत्या के आरोपी ने सतना जेल में लगाई फांसी

Wed, 08 May 2019 10:35 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 08 May 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot double murder case Accused suicide in Satna jail
सतना सेंट्रल जेल - फोटो : Social Media
चित्रकूट में दो बच्चों के अपहरण एवं उनकी हत्या के मामले में मध्यप्रदेश की उच्च सुरक्षा वाली सतना सेंट्रल जेल में बंद एक आरोपी ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश देते हुए एक सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित की। बंदी के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को तीन डॉक्टरों का पैनल करेगा।
विज्ञापन


मृतक रामकेश यादव चित्रकूट के आयुर्वेदिक तेल कारोबारी ब्रजेश रावत के जुड़वा बेटो प्रियांश और श्रेयांश को अगवा कर हत्या के बाद लाशों को नदी में फेंकने का आरोपी था। रामकेश मामले के 6 आरोपियों में से एक था। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। पांच अन्य आरोपी अभी भी जेल में हैं।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि चित्रकूट में 12 फरवरी को रामघाट निवासी तेल उद्यमी बृजेश रावत के जुड़वा पुत्र प्रियांश व श्रेयांश को जानकी कुंड सद्गुरु स्कूल परिसर से अपहरण कर बीस लाख की फिरौती ली गई फिर दस दिन बाद दोनों की हत्या कर बबेरू बांदा में नदी किनारे फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed