फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chief Minister Shivraj Singh Chauhan gave a statement regarding school fees and 10th-12th examinations during lockdown

केवल ट्यूशन फीस लेंगे स्कूल, 10वीं के बचे पेपर नहीं होंगे, 12वीं की परीक्षाएं 8-16 जून के बीच होंगी: शिवराज

Sun, 17 May 2020 03:10 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 17 May 2020 03:10 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Shivraj Singh Chauhan gave a statement regarding school fees and 10th-12th examinations during lockdown
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Social Media

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को लॉकडाउन के दौरान स्कूलों के फीस लेने और 10वीं-12वीं की परीक्षाओं को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सीएम ने अपने बयान में कहा है कि सभी निजी स्कूल लॉकडाउन के दौरान सिर्फ ट्यूशन फीस ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान स्कूलों की तरफ से किसी भी तरह का कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 19 मार्च 2020 यानी कि लॉकडाउन शुरू होने की तारीख से लेकर लॉकडाउन खत्म होने तक की अवधि के बीच कोई भी निजी स्कूल बच्चों से केवल ट्यूशन फीस ले सकेगा, इसके अलावा अतिरिक्त कोई भी अन्य शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


10वीं के बचे पेपर नहीं होंगे
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं की जिन विषयों की परीक्षा रह गई थी, अब वह पेपर नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि 10वीं की जिन विषयों की परीक्षा हो गई है, उनके अंकों के आधार पर परीक्षा परिणाम (रिजल्ट) तैयार होगा। वहीं, जो पेपर नहीं हुए हैं उनके आगे अब पास लिखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं की परीक्षाएं होंगी
सीएम शिवराज ने यह भी कहा कि 12वीं की परीक्षा के जो भी पेपर बाकी रह गए हैं, उनकी परीक्षाएं होंगी। उन्होंने बताया कि 12वीं के बचे हुए पेपर की परीक्षाएं 8 जून से 16 जून के बीच होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed