फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chief Minister became emotional: Shivraj Singh hugged, then the cobbler sitting on the pavement started flowing tears, the video is going viral

मुख्यमंत्री हुए भावुक: शिवराज सिंह ने गले लगाया तो फुटपाथ पर बैठे मोची के बहने लगे आंसू, वायरल हो रहा वीडियो

Sat, 09 Apr 2022 12:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 12:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज का अलग ही रूप इन दिनों देखने को मिल रहा है। बीते दिनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिवराज सिंह सड़क पर बैठे एक मोची को गले लगाते नजर आ रहे हैं। मोची को पच्चीस हजार की सहायता राशि भी मुहैया कराई गई। 

विज्ञापन
Chief Minister became emotional: Shivraj Singh hugged, then the cobbler sitting on the pavement started flowing tears, the video is going viral
सीएम शिवराज सिंह ने सड़क पर बैठे मोची को गले लगाया, इसका वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब एक मोची को लगे लगाया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इतना ही नहीं, वे उस वक्त रो पड़े जब सीएम चौहान ने उनके पास 25 हजार की आर्थिक सहायता पहुंचाई। मोची अरुण बढोले ने सीएम शिवराज का आभार व्यक्त किया है। अरुण बढोले को गले लगाते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान का वीडियो गत दिनों नसरुल्लागंज दौरे का है। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गत दिनों जिले के नसरुल्लागंज दौरे पर आए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम सड़क से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर फुटपाथ पर बैठे एक मोची पर पड़ी। मोची को देख मुख्यमंत्री ने गाड़ी रुकवाई ओर जाकर मिले व गले लगाकर फ़ोटो भी खिंचवाई। इसके साथ ही कलेक्टर को मदद करने की बात कही। वहीं नसरुल्लागंज नगर परिषद के द्वारा मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता का 25 हजार रुपये का चेक अरुण बढोले को दिया गया। वहीं अरुण ने कहा कि में इस राशि का प्रयोग अपनी दुकान को आगे बढ़ाने में करूंगा और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed