{"_id":"66af09025314f39f5507f025","slug":"youth-killed-for-witchcraft-incident-in-chhindwaras-baranga-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-1961641-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: जादू टोने के शक में युवक को चाकू और कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: जादू टोने के शक में युवक को चाकू और कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला, तीन गिरफ्तार
Sun, 04 Aug 2024 01:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:13 PM IST
सार
छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी तीन आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
विज्ञापन
देहात थाना
विस्तार
छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र के बारंगाखुर्द के पास गुरुवार रात को मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस टीम ने हत्याकांड का खुलासा कर नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को संदेह था कि मृतक जादू टोना कर उनके परिजनों को परेशान कर रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
टीआई जीएस उईके ने बताया कि गुरुवार को 40 वर्षीय राकेश पिता लच्छीराम डेहरिया का शव बारंगाखुर्द के समीप मिला था। संदेह के आधार पर मासुल निवासी 29 वर्षीय रंजीत पिता संपत मर्सकोले, गांगीवाड़ा निवासी 35 वर्षीय सुजीत पिता विश्राम परतेती और एक नाबालिग को पकड़ा गया था। उन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्हें संदेह था कि राकेश जादूटोना कर उनके परिजनों को परेशान करता है। इसी बात पर पूर्व में भी राकेश से उनका विवाद हो चुका था।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने उसकी हत्या की योजना बनाई और एक अगस्त को शराब पिलाने के बहाने रंजीत ने राकेश को हरजनढाना जाने के लिए तैयार कर लिया। योजना के तहत राकेश की बाइक पर पीछे रंजीत बैठ गया और हरजनढाना के ठेके पर पहुंचते ही चाकू से वार कर दिया। यहां सुजीत और नाबालिग आरोपी पहले से थे। बाइक से गिरा राकेश जान बचाने के लिए भागा, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उसे पकड़ा और कुल्हाड़ी व चाकू से वार कर उकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103 (1), 61 (2) (क), 238(1), 315 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है। रंजीत और सुजीत आदतन अपराधी हैं, उनके खिलाफ पहले से उमरेठ थाने में हत्या का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
