फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Tiger attacks shepherd in Chaurai's Sankh, forest department saves life

Chhindwara News: चौरई के सांख में बाघ ने किया चरवाहे पर हमला, वन विभाग ने बचाई जान

Tue, 18 Feb 2025 08:58 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 18 Feb 2025 08:58 AM IST
सार

छिंदवाड़ा में टाइगर अटैक का मामला सामने आया है। चरवाहे पर बाघ ने हमला किया है। वन विभाग की टीम ने उसकी जान बचाई। 

विज्ञापन
Chhindwara  Tiger attacks shepherd in Chaurai's Sankh, forest department saves life
चौरई के सांख में बाघ ने किया चरवाहे पर हमला, वन विभाग ने बचाई जान

विस्तार

चौरई के सांख वन परिक्षेत्र में सोमवार देर शाम को बाघिन ने चरवाहे पर हमला कर दिया। बाघिन के हमले से घबराकर चरवाहा पेड़ पर चढ़ गया। जिसे सूचना मिलने के बाद वन अमले ने नीचे उतारा और अस्पताल लाकर उपचार करवाया। चरवाहे के मुताबिक बाघिन के साथ दो शावक भी हैं। वन अमला अब मौके पर जांच करने में जुटा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चौरई के ग्राम सांख में राजस्व क्षेत्र के ओडानाला में सांख निवासी श्रीराम पिता पचकौड़ी बकरी चरा रहा था। इसी दौरान ओडा नाला के पास से निकलकर आई बाघिन ने श्रीराम पिता पचकोडी उइके पर हमला कर दिया। घबराकर चरवाहा पेड़ पर जा चढ़ा और फोन पर वन अमले को सूचना दी। बाद में वन अमले ने जाकर चरवाहे को नीचे उतारा। चरवाहे ने बताया कि बाघिन के साथ दो शावक भी मौके पर थे। परिक्षेत्र सहायक सांख आरपी उईके, राजाबाबू रघुवंशी, महंत रघुवंशी, महेश सनोडिया ने रेस्क्यू कार्य किया।
विज्ञापन


लगातार बाघ की मूवमेंट से बढ़ी परेशानी
बताया जा रहा है कि लगातार बाघ की मूवमेंट बढ़ने के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है। ऐसे में अब वन विभाग के द्वारा बाघ की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। बाघ की चहल कदमी बढ़ने के कारण इस दौरान किसान भी खेत जाने से परहेज करने लगे हैं फिलहाल यहां हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed