फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   The moving train was divided into two parts Chhindwara-Betul passenger coupling broken three coaches left

छिंदवाड़ा में बड़ा रेल हादसा टला: चलती पैसेंजर ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, कपलिंग टूटते ही पीछे छूटे तीन डिब्बे

Tue, 27 Jan 2026 07:03 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 27 Jan 2026 07:03 PM IST
सार

MP: छिंदवाड़ा से बैतूल जा रही पैसेंजर ट्रेन शहर के चार फाटक क्षेत्र के पास अचानक दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित रहे।

विज्ञापन
The moving train was divided into two parts Chhindwara-Betul passenger coupling broken three coaches left
छिंदवाड़ा में रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार दोपहर छिंदवाड़ा में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। छिंदवाड़ा से बैतूल जा रही पैसेंजर ट्रेन शहर के चार फाटक क्षेत्र के पास अचानक दो हिस्सों में बंट गई। चलती ट्रेन की तकनीकी कपलिंग टूटने से पीछे के तीन डिब्बे इंजन और बाकी कोच से अलग हो गए। गनीमत यह रही कि ट्रेन की रफ्तार कम थी। इसी कारण डिब्बे पटरी से नहीं उतरे और सभी यात्री सुरक्षित रहे।

विज्ञापन

अचानक ट्रेन के दो हिस्सों में बंटते ही जोरदार झटका लगा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर तक यात्रियों को समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ है। पीछे छूटे तीनों डिब्बे मौके पर ही पटरी पर रुक गए, जबकि इंजन शेष डिब्बों को लेकर कुछ दूरी आगे जाकर ठहर गया। 

विज्ञापन


पढ़ें: नर्मदापुरम में हाई वोल्टेज ड्रामा: महिला अपने बच्चे के साथ 60 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ी, प्रशासन में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तकनीकी खराबी के चलते कपलिंग टूट गई थी। मौके पर ही मरम्मत कार्य शुरू किया गया और करीब 20 मिनट बाद डिब्बों को दोबारा जोड़कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि ट्रेन की रफ्तार अधिक होती तो डिब्बे पटरी से उतर सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल कपलिंग में आई खराबी के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है, लेकिन सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed