फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Police revealed the brutal murder case in Chhindwara

Chhindwara: नृशंस हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, महुआ बीनने को लेकर हुआ था विवाद

Wed, 03 Apr 2024 12:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 03 Apr 2024 12:44 PM IST
सार

Chhindwara: अमरवाड़ा के सुखारी गांव में हुए नृशंस हत्याकांड का पर्दाफाश कर पुलिस ने तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पड़ताल और पूछताछ शुरू हुई तो पता चला कि दंपत्ति ने अपने बेटे के साथ मिलकर पड़ोसी वर्मा परिवार को सिर्फ इसलिए पीटा क्योंकि उन्होंने उनके खेत से महुआ उठा लिया था, इसी मारपीट में एक वृद्ध की जान भी चली गई थी।

विज्ञापन
Police revealed the brutal murder case in Chhindwara
तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सुखारी गांव में 24 घंटे में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन में हत्या का खुलासा कर पुलिस ने आरोपियों को बेनकाब कर दिया है। यहां बता दें कि एक दिन पूर्व सुखारी निवासी 65 वर्षीय बिस्सु पिता रेवा वर्मा अपनी पत्नी बसंती वर्मा, बहु तीस वर्षीय पार्वती सुनील वर्मा, 35 वर्षीय सुब्बे पिता मेहतर वर्मा के साथ महुआ बीनने के लिए जंगल में गए थे, जब वो पड़ोसी के खेत के समीप से महुआ बीन रहे थे तभी इसी गांव के राजाराम वर्मा अपने पिता जगदीश वर्मा और मां झुन्नीबाई वर्मा के साथ यहां आया और महुआ उठाने की बात पर विवाद शुरु कर दिया।

विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज
विवाद के दौरान अचानक ही दंपत्ति ने अपने बेटे राजाराम के साथ मिलकर बिस्सुत वर्मा, सुब्बे वर्मा, पार्वती वर्मा पर हमला कर दिया और लाठियों से जमकर पीटा। इस वारदात में बिस्सु वर्मा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने वारदात में धारा 302, 294, 323, 324, 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed