फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Accident Uncontrolled truck ran over devotees one dead accident happened Banjari Mata temple

Chhindwara Accident: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, एक की मौत, बंजारी माता मंदिर के सामने हुआ हादसा

Thu, 10 Oct 2024 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2024 05:29 PM IST
सार

तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने श्रद्धालुओं को रौंद दिया। इस दौरान एक श्रद्धालु की मौत हो गई। हादसा बंजारी माता मंदिर के सामने हुआ है।

विज्ञापन
Chhindwara Accident Uncontrolled truck ran over devotees one dead accident happened Banjari Mata temple
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा में पांढुर्णा के सौसर तहसील के बंजारी माता मंदिर के सामने एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। छिंदवाड़ा से सौसर की ओर आ रहे एक ट्रक के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह 8.30 बजे छिंदवाड़ा से सौसर की ओर आ रहा ट्रक (क्रमांक HR- 58 B-2077) का बंजारी माता मंदिर के सामने ढलान पर अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिसके बाद तेज रफ्तार ट्रक ने पार्किंग में खड़ी पांच बाइक, एक कार सहित बंजारी माता मंदिर के सामने दान रसीद काट रहे युवक आमला सौसर निवासी प्रशांत पिता आनंदराव धुर्वे को टक्कर मार दिया। इस घटना में प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में चार लोग घायल
हादसे में जाम सावली निवासी गजानन (70) पिता राजेंद्र मचलकर, मोहगांव निवासी राहुल (27) पिता सुभाष शेंदे का सौसर सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, खिटामा निवासी राजू (39) पिता बापुराव आहके और अंशिका (3) पिता राजू आहले को गंभीर चोट होने के कारण छिंदवाड़ा रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अधिकारी
सूचना मिलते ही सौसर एसडीएम सिद्धार्थ पटेल, एसडीओपी डीव्हीएस नागर, तहसीलदार, थाना प्रभारी एबी मर्सकोले और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि केस दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed