फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Now petrol will not be available without helmet in Chhindwara

Chhindwara: अब बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हुआ निर्णय

Fri, 02 Feb 2024 03:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 02 Feb 2024 03:01 PM IST
सार

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अहम फैसला लिया गया जिसमे अब बिना हेलमेट लोगों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Now petrol will not be available without helmet in Chhindwara
बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल।

विस्तार

पुलिस की बार-बार कार्रवाई, हिदायत के बाद भी आप हेलमेट लगाने से परहेज करते हैं। तो अब आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। दरअसल पहले तो आपको चालान भरना पड़ सकता है दूसरा आपके वाहन में अब बिना हेलमेट आपको पेट्रोल भी नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


दरअसल बढ़ते सड़क हादसों, सड़कों पर बहते खून और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गुरुवार के दिन कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन हुआ। कलेक्टर मनोज पुष्प की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा की मौजूदगी में आयोजित बैठक में सदस्य सचिव एवं कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण आसिफ मंडल, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया, डीएसपी यातायात रामेश्वर चौबे, प्रभारी आयुक्त नगर पालिका निगम कमलेश निरगुड़कर और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इस दौरान कलेक्टर ने नगर पालिका को निर्देश दिया कि शहर से अतिक्रमण हटाने एवं यातायात सुगम बनाने के लिए संयुक्त रूप से प्रतिदिन क्रेन की उपलब्धता करते हुए अतिक्रमण हटाएं, शहर के चिह्नित स्थलों पर लेफ्ट टर्न चिह्नित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed