फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Murder At Favvara Chowk In Chhindwara, MP Crime News In hindi

Chhindwara News: छिंदवाड़ा के फव्वारा चौक पर हत्या, लाठी-डंडों से पीटकर अधेड़ को सरेराह मार डाला

Mon, 26 Aug 2024 03:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 26 Aug 2024 03:20 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में रविवार को फव्वारा चौक पर कुछ लोगों ने अधेड़ की लाठी-डंडों से पीटकर जान ले ली। व्यक्ति अपने घर लौट रहा था, जब कुछ लोगों ने उस पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Murder At Favvara Chowk In Chhindwara, MP Crime News In hindi
मामूली विवाद में अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में रविमार्वार रात को फव्वारा चौक पर एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। यहां पर कुछ लोगों ने मिलकर एक अधेड़ व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

रात लगभग 11 बजे, सुकलुढाना निवासी 40 वर्षीय शंभू पिता सेबूलाल पुसाम अपने साथियों हैदर, गोटिया, हैदर की पत्नी और उनके बेटे के साथ अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान हैदर ने शंभू पर आरोप लगाया कि वह उसकी पत्नी पर बुरी नीयत रखता है। इस आरोप को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस ने हिंसक रूप ले लिया, जब हैदर और उसके साथी गोटिया और अन्य दो लोगों ने मिलकर शंभू को लाठी और डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

शंभू को गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। फव्वारा चौक पर हुई इस वारदात ने शहर में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी गई और उन्हें पकड़ने के लिए राउंडअप किया गया। कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि हत्या और गाली-गलौज के मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानून-व्यवस्था पर सवाल 
इस वारदात ने शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं। जहां आमतौर पर छोटी-छोटी घटनाओं पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है, वहीं इस गंभीर हत्या की घटना के दौरान पुलिस की प्रतिक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। जनता और राजनीतिक नेताओं ने मांग की है कि पुलिस अपनी सतर्कता बढ़ाए और शहर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई 
पुलिस ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है और आरोपियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए सभी जरूरी कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। शहर के नागरिकों ने भी प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जाए।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed